एयर राइफल में रुद्राक्ष को मिला ब्रांज, अभी तक भारत के खाते में 5 मेडल

Updated on 24-03-2023 05:56 PM

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (आईएसएसएफ) वर्ल्ड कप में शुक्रवार को 10 मीटर एयर राइफल कांप्टीशन में भारत के रुद्राक्ष पटेल को ब्रांज मैडल मिला है। इससे वर्ल्ड कप में भारत के मेडल की संख्या 5 हो गई है, जिनमें 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल शामिल है। 10 मीटर एयर राइफल वुमन के क्वालिफाइ राउंड के बाद फाइनल दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा 25 मीटर पिस्टल वुमन क्वालिफिकेशन राउंड भी आयोजित किए जाएंगे। इन राउंड्स में कुल 52 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें करीब 10 भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे।

इन देशों के खिलाड़ी लेंगे आज भाग
10 मीटर एयर राइफल मिक्स टीम और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स में भारत, श्रीलंका, मेक्सिको, कोरिया, कजाकिस्तान, बंगलादेश, जापान, हंगरी, स्विटजरलैंड, यूएसए, डेनमार्क, चेकिया, इजराइज, उज्बेकिस्तान आदि भाग लेंगे।

भारत के यह खिलाड़ी आज करेंगे परफॉर्म
10 मीटर एयर राइफल मेन के क्वालिफाइ राउंड

  • 21 साल के शाहु तुषार माने, अभी तक यूथ ओलंपिक में 1 सिल्वर, वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड और एशियन चैंपियनशिप 2 ब्राॅन्ज जीत चुके हैं।
  • 24 साल के अर्जुन बबूता अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 गोल्ड, वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप 3 ब्राॅन्ज और एशियन चैंपियनशिप में 1 सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं।
  • 21 साल के हृदय हजारिका अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 और आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 1 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीत चुके हैं।
  • 21 साल के पनवार दिव्यांश सिंह, वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 गोल्ड, 1 ब्राॅन्ज, वर्ल्ड कप फाइनल में 2 गोल्ड, वर्ल्ड कप में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रांज, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 1 गोल्ड और एशियन चैंपियनशिप में 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं।
  • 19 साल के रुद्राक्ष बालासाहेब पटेल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 2 गोल्ड 1 सिल्वर, वर्ल्ड कप फाइनल में 1 गोल्ड, वर्ल्ड कप में 2 और आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड जीत चुके हैं।

25 मीटर पिस्टल वुमन क्वालिफिकेशन राउंड

  • 19 साल की रिथम सांगवान अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 4 गोल्ड 3 सिल्वर, वर्ल्डकप में 3 गोल्ड 1 सिल्वर 1 ब्रान्ज, आईएसएसएफ जूनियर कप में दो गोल्ड जीत चुकी हैं।
  • 23 साल की अभिदनय अशोक पटेल वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 सिल्वर 1 ब्रान्ज के अलावा वर्ल्ड कप में 1 सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
  • 21 साल की भाकेर मानू यूथ ओलंपिक में 1 गोल्ड, वर्ल्ड चैंपियनशिप में 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रांज, वर्ल्डकप फाइनल में 4 गोल्ड, वर्ल्ड कप में 8 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्राॅन्ज। आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप, 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, आईएसएसएफ जूनियर कप 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।
  • 18 साल की ईशा सिंह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रांज, वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर, आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप 1 सिल्वर 1 ब्रांज आईएसएसएफ जूनियर कप में 3 गोल्ड और एशियन चैंपियनशिप में 3 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
  • 21 साल की निवेदिता नायर अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 1 सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.