एलन मस्क की टेस्ला के लिए बदल जाएंगे नियम-कानून! जानिए क्या है प्लान

Updated on 14-08-2023 06:17 PM
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला (Tesla) के इस साल के अंत तक भारत में एंट्री करने की संभावना है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल में अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात की थी। इसके बाद मस्क ने अगले साल भारत आने की बात कही थी। हाल के दिनों में टेस्ला के अधिकारियों और सरकार के बीच मुलाकातों का दौर बढ़ गया है। मीडिया खबरों की मानें तो सरकार एक व्यापक पॉलिसी फ्रेमवर्क बना रही है। इसका मकसद टेस्ला को प्रोत्साहन देना है ताकि वह भारत को अपना मैन्यूफैक्चरिंग हब बना सके।

टेस्ला ने भारत को अपना मैन्यूफैक्चरिंग हब बनाने की इच्छा जताई है और माना जा रहा है कि कंपनी इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में भारत के बारे में अपने प्लान का खुलासा कर सकती है। सरकार भी इस मामले में सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह मशविरा करने की योजना बना रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बारे में एक पॉलिसी फ्रेमवर्क पर भी काम चल रहा है। यह फ्रेमवर्क उन सभी कंपनियों पर लागू होगा जिन्होंने देश में इलेक्ट्रिक वीकल्स के उत्पादन में दिलचस्पी दिखाई है। यह डेवलपमेंट इसलिए अहम है क्योंकि फेम (Faster Adoption and Manufacturing of Hybrid and Electric Vehicles) स्कीम के तीसरे चरण को लागू करने की तैयारी में है।

एक्सपोर्ट हब बनाने की तैयारी

टेस्ला ने भी भारत में अपनी प्रोक्योरमेंट एक्टिविटीज को बढ़ाने में दिलचस्पी दिखाई है। अभी कंपनी भारत में पांच-छह बड़ी कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है और भारतीय मार्केट से करीब 1.5 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स की खरीद की जा रही है। टेस्ला भारत में ऐसी कार बनाना चाहती है जिसकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये होगी। माना जा रहा है कि टेस्ला भारत की कंपनियों के साथ जॉइंट वेंचर बनाने की संभावनाएं भी तलाश रही है ताकि चीन के सप्लायर्स को भारत लाया जा सके। चीन में टेस्ला की मजबूत उपस्थिति है, लेकिन वह भारत को एक्सपोर्ट बेस के तौर पर इस्तेमाल करना चाहती है। कंपनी भारत से इंडो-पैसिफिक रीजन में अपनी कारों को एक्सपोर्ट करने की तैयारी कर रही है।

मस्क की कंपनी ने 2021 में भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में कटौती की मांग की थी। टेस्ला भारत में अपनी कारों को बेचना चाहती थी। इसके लिए उसने सरकार के इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की मांग की थी। अभी पूरी तरह से बनी यूनिट के रूप में आयातित कारों पर इंजन आकार और लागत, बीमा और ढुलाई मूल्य के आधार पर 60 से 100 प्रतिशत का कस्टम लगता है। टेस्ला चाहती थी कि इलेक्ट्रिक कारों पर इसे कम करके 40 परसेंट कर लिया जाए। कंपनी पहले भारत में इम्पोर्टेड कारें बेचकर भारतीय मार्केट की थाह लेना चाहती थी। लेकिन सरकार ने इसे नहीं माना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.