करण कुंद्रा संग ब्रेकअप की अफवाह! तेजस्वी प्रकाश बोलीं- मैं अंधविश्वासी हूं

Updated on 10-03-2023 10:41 PM
टीवी के पॉप्युलर लवबर्ड्स तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की पहली मुलाकात रिएलिटी शो 'बिग बॉस 15' में हुई थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे और अभी तक रिलेशनशिप में हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। एक-दूसरे की फैमिलीज से मिलते हैं। तीज-त्योहार भी साथ मनाते हैं और हॉलिडे पर भी साथ जाते हैं। हाल ही में करण ने एक दिल टूटने वाला ट्वीट किया, जिसके बाद ऐसी अफवाह उड़ी कि दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है और इनके बीच खटास आ गई है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शादी की खबरों को लेकर खुलासा किया है।

अंधविश्वासी हैं तेजस्वी प्रकाश!

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने बताया कि वो प्यार में हैं, लेकिन इस बारे में बात करने से बचती हैं, क्योंकि वो अंधविश्वासी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं प्यार में हूं। मैं थोड़ा superstitious हूं। मुझे लगता है कि जितना ज्यादा मैं इस बारे में बात करूंगी, उतना ही ज्यादा लोग आपकी लाइफ में सुंदर चीजों को नजर लगा देंगे।'
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने बताया कि वो प्यार में हैं, लेकिन इस बारे में बात करने से बचती हैं, क्योंकि वो अंधविश्वासी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं प्यार में हूं। मैं थोड़ा superstitious हूं। मुझे लगता है कि जितना ज्यादा मैं इस बारे में बात करूंगी, उतना ही ज्यादा लोग आपकी लाइफ में सुंदर चीजों को नजर लगा देंगे।'

शादी को लेकर एक्ट्रेस ने किया ये खुलासा

पिछले कुछ दिनों से ये भी खबरें सामने आ रही थीं कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा शादी करने वाले हैं। इसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस पर तब तक बात नहीं करेंगी, जब तक ऐसा कुछ हो नहीं जाता। उन्होंने कहा, 'तो, शादी करना मेरी जिंदगी में एक बहुत ही जरूरी बात है। मुझे नहीं लगता कि मैं इसके बारे में तब तक बात करना चाहूंगी, जब तक कि ये रिएलिटी में हो ना जाए। मैं इसे सीक्रेट रखना चाहूंगी। हम स्ट्ऱन्ग हो रहे हैं। हम एक-दूसरे की कंपनी इंजॉय करते हैं।'

शूटिंग में बिजी हैं कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण कुंद्रा इन दिनों 'तेरे इश्क में घायल' सीरियल में विवेक ओबेरॉय का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, तेजस्वी 'नागिन 6' सीरियल में व्यस्त हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं और एक-दूसरे संग फोटोज शेयर करते रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
 15 June 2026
रविवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने भारी बारिश के बावजूद विरोध प्रदर्शन किया। CJP देश भर में…
 15 June 2026
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर यूट्यूबर ध्रुव राठी की आलोचना की है। इस बार उन्होंने ध्रुव राठी को देश-विरोधी कहा और बोले, 'मुझे यह आदमी बिल्कुल पसंद…
 15 June 2026
आमिर खान स्‍टारर 'लगान' भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन फिल्‍मों में से है। साल 2001 में आशुतोष गोवारिकर के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म 2026 में अपनी 25वीं सालगिरह मना…
 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
Advt.