2 अक्टूबर को होगा ग्रामीण औद्यौगिक पार्क का लोकार्पण

Updated on 14-09-2022 05:11 PM
कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज जिला कार्यालय के दिशा-सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर अधिकारियों को लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गोठानों को ग्रामीण औद्यौगिक पार्क के रुप में विकसित करने के निर्देश दिए जिले के सभी चार जनपद पंचायतों के सीईओ को दिए। मुख्यमंत्री द्वारा 02 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के दिन प्रदेश स्तर पर रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का लोकार्पण करेंगे। सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नरवा गरवा घुरवा अऊ बाड़ी का संचालन किया जा रहा है। इसमें महिला स्व-सहायता समूह जुड़कर दाल मिल, आटा चक्की, मछली पालन, दोना पत्तल, मशाला यूनिट राइस मिल का संचालन किया जा रहा है। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो रही है। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को गोबर, गौ-मूत्र खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद के निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अमलडीहा एवं मोहतरा, साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ओडि?ा एवं राखी, बेमेतरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत झालम एवं लालपुर, बेरला के सांकरा एवं रामपुर (भांड़) को ग्रामीण औद्यौगिक पार्क के रुप में चिन्हांकित किया गया है।

कलेक्टर ने बैठक के दौरान नगरीय निकाय के सभी सीएमओ से नगर पालिका शहरी क्षेत्र अन्तर्गत निजी संस्थानों में विगत वर्षों में रोजगार प्राप्त व्यक्तियों की संख्यात्मक जानकारी निर्धारित प्रारुप में देने को कहा। धनवंतरी मेडिकल स्टोर के संचालन, सी-मार्ट का संचालन, समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण, भूमि व्यवस्थापन, आवंटन एवं नवीनीकरण, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जर्जर सड़कों और शासकीय भवनों की मरम्मत और संधारण, स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा की साथ ही राजीव युवा मितान क्लब, गोधन न्याय योजना, चारागाह विकास की जानकारी की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेमेतरा युगल किशोर उर्वशा, नवागढ़ प्रवीण तिवारी, साजा धनराज मरकाम, नगरीय निकाय के सीएमओ, जनपद पंचायत के सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.