रूस ने दिया भारत को धोखा, रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती कर लड़ने के लिए भेजा, मोदी-पुतिन की मुलाकात में उठा था मुद्दा

Updated on 11-09-2025 02:07 PM
मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर भारतीयों के रूसी सेना में शामिल करने और जबरन फ्रंटलाइन पर भेजे जाने का मामला सामने आया है। द हिंदू ने दो भारतीय नागरिकों के हवाले से बताया है कि वे यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंस गए हैं, जहां उन्हें रूसी सेना में सेवा देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दोनों नागरिकों ने बताया कि उनके साथ कम से कम 13 और भारतीय थे। यह घटनाक्रम तब सामने आया है, जब पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक के दौरान रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती का मुद्दा उठाया जा चुका है। पुतिन ने भारत को इस बारे में आश्वासन भी दिया था।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन मोर्चे पर भेजे गए सभी भारतीय पिछले छह महीने में छात्र का विजिटर वीजा पर मॉस्को गए थे। एक एजेंट उन्हें काम का झांसा देकर ले गया था, लेकिन उन्हें युद्ध क्षेत्र में पहुंचा दिया गया। दोनों व्यक्तियों ने यूक्रेन के सेलीडोव से फोन के जरिए अपने बारे में जानकारी दी है। वे वहां एक बिल्डिंग में रह रहे हैं। यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र के प्रमुख शहर सेलीडीव पर रूस ने नवम्बर 2024 नियंत्रण का दावा किया था।

रूसी एजेंट ने झांसा देकर फंसाया

जम्मू निवासी 22 साल के सुमित शर्मा ने बताया कि वह लगभग 6 महीने पहले रूस आए थे और मॉस्को स्टेट लिग्विस्टिक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। शर्मा ने हिंदू को बताया कि वह पैसे कमाने के लिए छोटा-मोटा काम ढूढ़ रहे थे, उसी दौरान एक महिला ने उनसे संपर्क किया। महिला ने उनसे निर्माण कार्य दिलाने का भरोसा दिया था। उन्होंने बताया कि उनसे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाए और रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। बिना प्रशिक्षण के उन्हें यूक्रेन के कब्जे वाले इलाके में लाया गया और अब जाने नहीं दिया जा रहा।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

ताजा मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है। इसने कहा कि 'हमने हाल ही में रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती की खबरें देखी हैं। सरकार ने पिछले एक साल में कई मौकों पर इस तरह की कार्रवाई में मौजूद जोखिमों और खतरों को रेखांकित किया है और भारतीय नागरिकों को आगाह किया है। हमने दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह पर रूसी अधिकारियों के साथ भी इस मामले को उठाया है और कहा है कि इस प्रथाको रोका जाए और हमारे नागरिकों को रिहा किया जाए। हम प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं।'
रूसी दूतावास ने बीते साल एक बयान में कहा था कि वह अब अपनी सेना में भारतीयों की भर्ती नहीं करता। पीएम मोदी ने जुलाई 2024 में मॉस्को यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद रूस ने आश्वासन दिया था। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को ऐसी नौकरी के जाल में फंसने से बचने के लिए सलाह भी जारी करता रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.