सजायाफ्ता हत्यारों को सेना में भर्ती कर रहा रूस

Updated on 05-11-2022 05:15 PM
रूस और यूक्रेन के बीच की जंग में अब रूस हालांकि जवानों की कमी से जूझ रहा है लेकिन, उसने अपने कदम अभी तक पीछे नहीं हटाये हैं। ताजा रिपोर्ट है कि सजायाफ्ता हत्यारों और ड्रग डीलर जो हाल ही में रूस की जेल से छूटे हैं, उन्हें कानून में बदलाव के बाद यूक्रेन में लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में जेल से छूटे गंभीर अपराधों के दोषियों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल करने के लिए कानून में संशोधन किया है। हालांकि अभी बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा और आतंकवाद के दोषियों को सेना की भर्ती से बाहर रखा गया है।

यूक्रेन पर आक्रमण के दौरान रूसी सैनिकों पर यौन हिंसा समेत गंभीर अपराधों के आरोप लगते रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्थापित यूक्रेन पर स्वतंत्र अंतररराष्ट्रीय जांच आयोग ने सितंबर में रिपोर्ट दी थी कि रूसी सेना द्वारा युद्ध के दौरान यूक्रेनियों के साथ गंभीर श्रेणी के अपराध किए गए थे, जिसमें यौन हिंसा जैसे कृत्य भी शामिल थे। खुद यूक्रेन का कहना है कि उसके पास रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेनियों के खिलाफ यौन हिंसा के पर्याप्त सबूत हैं।


रूस ने हालांकि जानबूझकर नागरिकों पर हमला करने से इनकार किया है और यूक्रेन की सेना पर देश के अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में तोपखाने से नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जिस पर यूक्रेन ने इनकार किया है। संयुक्त राष्ट्र आयोग ने कहा कि उसने "यूक्रेनी सैनिकों द्वारा रूसी संघ के सैनिकों के साथ दुर्व्यवहार के दो उदाहरण" पाए हैं, लेकिन रूस के खिलाफ युद्ध अपराध के आरोपों की संख्या काफी ज्यादा है। 

वैगनर ग्रुप कर रहा भर्ती
सितंबर में, रिपोर्टें सामने आईं कि वैगनर प्राइवेट आर्मी के तहत सजायाफ्ता कैदियों को यूक्रेन में लड़ने के लिए तैयार कर रहा है। रूस इसके लिए इन कैदियों को सजा जल्दी पूरी कर देने का लालच दे रहा है। 

रूस में खुला वैगनर ग्रुप का पहला ऑफिस
वैगनर ने शुक्रवार को रूस में सेंट पीटर्सबर्ग शहर में अपना पहला आधिकारिक मुख्यालय खोला। रूस में वैगनर ग्रुप का यह पहला दफ्तर है। वैगनर के पास रूस की प्राइवेट आर्मी की कमान है। जिसका चीफ येवगेनी प्रिगोजिन है। बीबीसी की रिपोर्ट है कि प्रिगोजिन ने कैदियों से वादा किया है कि अगर वो उसके साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़े तो कोई भी सलाखों के पीछे दोबारा नहीं जाएगा। 

49 हजार हो चुके भर्ती
राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की कि सितंबर के बाद से बुलाए गए लगभग 3 लाख में से कुछ 49,000 को यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में तैनात किया जा चुका है। इसमें खूंखार किस्म के अपराधी भी शामिल हैं। 

गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था। इस हमले में अभी तक हजारों की संख्या में नागरिक और लड़ाकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के कई शहर और कस्बे नष्ट किये जा चुके हैं। वहीं, करीब 7.8 मिलियन यूक्रेनियन यूरोप के अलग-अलग हिस्सों में शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं। जिनमें से 2.8 मिलियन रूस में रह रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.