रूस ने यूक्रेन के डिफेंस प्लांट को बनाया निशाना निप्रो, कीव और जापोरीज्जया में भी ताबड़तोड़ मिसाइल गिराए गए

Updated on 18-11-2022 06:10 PM

रूस-यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। गुरुवार को भी रूस ने यक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किए और दक्षिण ओडेसा क्षेत्र और निप्रो शहर को अपना निशाना बनाया। यहां एक पावर डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया गया। इसके अलावा रूस के तरफ से राजधानी कीव और जापोरीज्जया में भी मिसाइल गिराए गए।

इससे पहले बुधवार को यूक्रेन ने रूस के एक क्रूज मिसाइल को राजधानी कीव के ऊपर हवा में ही मार गिराया था।

स्थानीय लोगों से बंकर में रहने की अपील
ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मार्शेन्को ने गुरुवार को बताया कि रूस ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर मिसाइल अटैक किए। जिसके बाद हवाई हमलों की आशंकाओं के मद्देनजर पूरे देश में सायरन बजने लगे। उधर कीव के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा कि मध्य कीव क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम काम कर रही हैं।

यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइल हमलों की आशंका के बीच पोलतावा, खार्कीवस, खमेल्नित्स्की और रिव्ने क्षेत्र के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बंकर में रहने की अपील की गई है।

निप्रो शहर में रूस ने डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया
यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के डिप्टी हेड नकिरिलो टिमोशेंको के मुताबिक निप्रो में भी कई जगहों पर हमले की सूचना मिली। हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। यूक्रेन के पीएम डेनिस शमीहाल ने बताया कि रूस ने निप्रो में विशाल पिवडेंमाश डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया है। हालांकि, इस हमले में कितना नुकसान हुआ है, उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी।

पिछले मंगलवार को भी दागी गई थीं मिसाइलें

इससे पहले रूस ने पिछले मंगलवार को यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइस गिराए थे। उसने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया था। हमले के दौरान एक मिसाइल पोलैंड की सीमा में भी जा गिरी थी और उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी। पहले इसे रूस का पोलैंड पर हमला माना जा रहा था, लेकिन बाद में पोलैंड के राष्ट्रपति समेत जो बाइडेन और नाटो चीफ ने रूस को क्लीन चिट दे दी। रूस शुरू से ही पोलैंड पर मिसाइलें दागने से इनकार कर रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.