रूस ने यूक्रेनी बच्चों को भूख-प्यास से तड़पाया:खरसोन में मिले रूस के 10 टॉर्चर चेंबर

Updated on 16-12-2022 05:43 PM

रूस सैनिकों के कब्जे से छुड़ाए गए यूक्रेन के इलाके में कई सारे टॉर्चर चेंबर मिले हैं। यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार कमिशनर डिमिट्रो लुबनेट्स ने इसकी जानकारी दी है। एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि हाल ही में रूस से आजाद कराए गए खरसोन में 10 टॉर्चर चेंबर मिले हैं। इनमें से एक टॉर्चर सेंटर केवल बच्चों के लिए था। जिसमें नाबालिगों को यातनाएं दी जाती थी।

डिमिट्रो ने बताया कि बच्चों को खतरनाक ठंड में बिल्कुल पतली चटाईयों पर रखा जाता था। उन्हें पानी भी दो दिन में एक बार दिया जाता था और खाने के लिए कुछ भी नहीं मिलता था।

90 दिन तक कैद में रहा 14 साल का लड़का

बलाक्लिया कस्बे से 90 दिनों तक कैद में रखे गए एक 14 साल के बच्चे को यूक्रेन ने छुड़ाया है। लुबिनेट्स ने बताया कि रूस की कैद से छुड़ाए गए बच्चे के शरीर पर चाकू और गर्म से दागे जाने के कई घाव मिले हैं।लुबिनेट्स के मुताबिक उस लड़के को रूसी सेना ने सिर्फ इसलिए कैद में रखा था क्योंकि उसने कुछ टूटे हुए रूसी सामान की फोटो खींच ली थी।

जंग के दौरान यूक्रेन से भी गलत तरह से बच्चों को रूस भेजने का दावा

जंग के दौरान यूक्रेन से भी हजारों बच्चे रूस भेजे गए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का दावा है कि युद्ध में अब तक 2 लाख से ज्यादा बच्चों को किडनैप कर रूस भेज गया है।

NYT और अलजजीरा की रिपोर्ट ने दावा किया है कि इन बच्चों को वहां के लोगों ने गोद लिया है। जंग से पहले रूस में विदेशी बच्चों को गोद लेना गैरकानूनी था। मई 2022 में पुतिन ने कानून बदलकर विदेशी बच्चों को गोद लेने का अधिकार दे दिया।

सितंबर महीने में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थोमस ग्रीनफिल्ड ने कहा था कि अकेले जुलाई 2022 में 1800 से ज्यादा किडनैप किए गए यूक्रेनी बच्चों को रूस के लोगों ने गोद लिया है। हालांकि, अमेरिका के इन आरोपों को रूसी राजदूत वासिली नेबेंजिया ने गलत बताया और कहा कि पोलैंड और यूरोपीय संघ की तरह ही रूस में भी यूक्रेन के लोगों के लिए शरणार्थी कैंप बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यू्क्रेन या रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्र से 600,000 बच्चे और यूक्रेनी रूस पहुंचे, जिन्हें जेलों में नहीं बल्कि राहत शिविर में रखा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.