रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को आया कार्डियक अरेस्‍ट, डॉक्‍टरों ने बचाई जान, टेलीग्राम चैनल के दावे से सनसनी

Updated on 24-10-2023 01:39 PM
मॉस्‍को: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के स्‍वास्‍थ्य को लेकर एक बार फिर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक टेलीग्राम चैनल की तरफ से दावा किया गया है कि रविवार शाम को जिस समय पुतिन अपने बेडरूम में थे, उन्‍हें कार्डियक अरेस्‍ट हुआ था। इसके साथ ही एक बार फिर इस बारे में खुसफुसाहट शुरू हो गई है कि रूस के राष्‍ट्रपति बीमार हैं। पिछले साल से खबरें हैं पुतिन पैंक्रियास कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका स्‍वास्‍थ्य ठीक नहीं है। हालांकि पिछले दिनों पुतिन चीन के दौरे पर भी गए थे और उन्‍हें देखकर किसी को नहीं लगा कि राष्‍ट्रपति का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं है।

विदेशी दौरों पर बॉडी डबल
टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर की तरफ से दावा किया गया है कि पुतिन हाल ही में जिन कार्यक्रमों में भी शामिल हुए हैं, जिसमें उनके विदेशी दौरे भी शामिल हैं, उसमें उनके बॉडी डबल या डबल्स की तरफ से मौजूदगी दर्ज कराई गई है। टेलीग्राम चैनल की मानें तो इस समय पुतिन अपने आधिकारिक निवास में एक स्‍पेशन इनटेंसिव केयर यूनिट में हैं। कार्डियक अरेस्‍ट के बाद उन्‍हें यहीं पर लाया गया था।
चैनल की तरफ से कहा गया है कि डॉक्टरों ने पहले ही यह पता लग गया था कि राष्‍ट्रपति को कार्डियक अरेस्ट हुआ है। इसलिए उन्होंने पुतिन को इलाज मुहैया कराया। डॉक्‍टरों की तरफ से समय पर मदद मिली और उनकी एक हार्ट सर्जरी की गई। इस सर्जरी के बाद पुतिन को होश आ गया।

क्रेमलिन का नो कमेंट
दावे पर क्रेमलिन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि रूस के अधिकारियों की तरफ से पहले भी कई बार इस बात से दृढ़ता से इनकार किया गया है कि 71 साल के पुतिन स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। जनरल एसवीआर पर पोस्ट में क्रेमलिन के अंदरूनी सूत्रों की तरफ से लिखा गया है कि करीब नौ बजकर पांच मिनट पर व्लादिमीर पुतिन के सुरक्षा अधिकारी, जो ड्यूटी पर उनके घर पर तैनात थे, उन्‍हें राष्‍ट्रपति के बेडरूम से शोर और गिरने की आवाज सुनाई दी थी। दो सुरक्षा अधिकारी तुरंत बेडरूम की तरफ भागे और उन्‍होंने देखा कि पुतिन बिस्तर के बगल में फर्श पर गिरे हुए थे। इसके साथ ही उनके खाने और ड्रिंक्‍स के साथ एक मेज उलटी हुई पड़ी थी।

पहले भी आईं खराब हेल्‍थ की खबरें
टेलीग्राम चैनल के मुताबिक शायद जब राष्‍ट्रपति गिरे, तो वह मेज और बर्तनों से टकराए होंगे जिसकी वजह से सामान फर्श पर गिर गया था। पुतिन फर्श पर गिरे हुए थे और अपनी आंखें घुमा रहे थे और उनके शरीर में अकड़न थी। जो डॉक्टर घर पर ड्यूटी पर तैनात थे और उन्हें तुरंत बुलाया गया। चैनल के मुताबिक उसकी तरफ से पहले भी कई बार ऑन्कोलॉजी और कई दूसरी बीमारियों की वजह से पुतिन के स्वास्थ्य में गिरावट के बारे में बताया जा चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.