SA20- पार्ल रॉयल्स ने सुपर जायंट्स को हराया:टीम पॉइट्स टेबल में टॉप पर बरकरार

Updated on 28-01-2025 03:15 PM

पार्ल रॉयल्स ने SA20 के 23वें मैच में सोमवार को डरबन सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। टीम ने बोलैंड पार्क में 1 गेंद शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की।

जीत के बाद पार्ल पॉइट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, इस हार के साथ सुपर जायंट्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई।

स्टोइनिस ने नाबाद 55 रन बनाए 

पहले खेलते हुए सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन बनाए। सुपर जायंट्स के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 40 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए और केन विलियम्सन ने 36 गेंदों पर 45 रन जोड़े। ब्योर्न फोर्टुइन और क्वेना मफाका ने रॉयल्स के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए।

144 रन का टारगेट 1 गेंद शेष रहते चेज किया 

पार्ल रॉयल्स ने 144 रन के टारगेट को 1 गेंद शेष रहते ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पार्ल रॉयल्स के लिए दिनेश कार्तिक, लुहान प्रिटोरियस और रूबिन हरमन ने शानदार बैटिंग की। रूबिन हरमन ने सबसे ज्यादा 51 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। प्रिटोरियस ने 43 रन बनाए। वहीं, कार्तिक ने 15 गेंदों में 21 बनाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.