सचिन तेंदुलकर किसी बिजनस टाइकून से कम नहीं हैं, भारत से UAE तक फैला है कारोबार

Updated on 16-06-2023 08:18 PM
नई दिल्ली: दुनियाभर में फ्रेंचाइजी लीग की शुरुआत होने से मॉर्डन डे क्रिकेट में बेसुमार पैसा आया है, लेकिन आज से 25 साल पीछे की बात करें तो क्रिकेटर्स को सैलरी के नाम पर मामूली रकम मिलता था। हालांकि एक क्रिकेटर का करियर उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करता है। खिलाड़ी जब तक मैदान पर चौके और छक्के लगाता है तब तक उसे हर कोई पूछता है लेकिन मैदान से दूर होते ही उसे धीरे-धीरे उसे भुला दिया जाता है। यही कारण है कि तमाम बड़े क्रिकेटर्स इस खेल से होने वाली कमाई के साथ-साथ कारोबार के क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमाते रहे हैं। हालांकि यहां भी कुछ को सफलता मिली तो कुछ का बिजनेस फेल हो गया।

मॉर्डन डे क्रिकेट में खिलाड़ियों को सैलरी के अलावा फ्रेंचाइजी लीग में खेलकर और विज्ञापन से मोटी कमाई होती है लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी जो अब क्रिकेट के मैदान के बाद कारोबार के क्षेत्र में चौके और छक्के लगा रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है भारत के महान क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का है। सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट के मैदान पर जितनी सफलता मिली उतनी ही सफलता उन्हें बिजनस के क्षेत्र में भी हासिल हुआ है। यही कारण है कि उनका कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं, यूएई तक फैला।
सचिन तेंदुलकर का बिजनेस

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर करीब 10 से भी अधिक बिजनस में अपना हाथ आजमा चुके हैं। यही कारण है कि सचिन तेंदुलकर का मौजूदा नेटवर्थ करीब 1250 करोड़ से भी अधिक का है। सचिन ने सबसे पहले साल 2002 में कारोबार के क्षेत्र में अपना कदम रखा था। उन्होंने मुंबई में होटल चेन मालिक संजय नारंग के साथ मिलकर अपना पहला रेस्त्रां 'तेंदुलकर्स' की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मुंबई में सचिन्स के नाम से एक और रेस्त्रां की शुरुआत की लेकिन साल 2007 तक आते-आते यह ठप पड़ गया और उन्हें यह बंद करना पड़ा।

सचिन का कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं था। वह यूएई की एक ट्रैवल कंपनी मुसाफिर भी इन्वेस्ट कर चुके हैं। इस कंपनी में सचिन की 7.5 फीसदी की हिस्सेदारी थी। इसके अलावा वह इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसेडर भी थे। हालांकि बाद में सचिन इस कंपनी से खुद को अलग कर लिया था। मुसाफिर कंपनी के साथ सचिन ने करीब 30 करोड़ की डील की थी।

इसके अलावा सचिन ने साल 2009 में स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा है। इस कंपनी का नाम स्मैश एंटरटेनमेंट है। इस कंपनी में सचिन सबसे बड़े हिस्सेदार के रूप में जुड़े हुए हैं। यह टेक आधारित स्पोर्ट्स सर्विस कंपनी है, जो क्रिकेट, फुटबॉल, रेसिंग और अन्य खेलों जुड़ी सेवाएं देती है। इसकी शुरुआत श्रीपाल मोराखिया ने किया था, जो शेयरखान से भी जुड़े हैं।

सचिन तेंदुलकर टेक कंपनी स्मार्टरोन के प्रमुख निवेशकों में से एक हैं। यह कंपनी स्मार्ट फोन्स के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट का निर्माण करती है। स्मार्टरोन फोन ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट पर अभी उपलब्ध है।

सचिन ने ट्रू ब्लू नाम की एक फैशन कंपनी में भी निवेश किया है। यह सचिन तेंदुलकर और अरविंद फैशन ब्रांड का ज्वाइंट वेंचर है। इस कंपनी की शुरुआत 2016 में हुई थी। इस कंपनी में सचिन के बेटे अर्जुन भी उनका हाथ बंटाते हैं।

इसके अलावा साल 2011 में फ्यूचर ग्रुप के बिग बाजार ने सचिन तेंदुलकर के नाम से प्रेरित पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की रेंज 'सच' नाम से शुरू की थी। इस प्रोडक्ट में भी सचिन ने निवेश किया था।

सचिन तेंदुलकर ने इसके अलावा कई लीग की टीमों पर भी दांव लगाया है। वह आईएसएल टीम केरला ब्लास्टर्स, बैडमिंटन प्रीमियर लीग में बेंगलुरु ब्लास्टर्स और कबड्डी में मास्टर ब्लास्टर्स मैजिक के सह-मालिक हैं। हालांकि, साल 2018 में उन्होंने आईएसएल की अपनी हिस्सेदारी को बेच दिया था।

सचिन ने साल 2021 में जेटसिंथेसिस नाम की एक गेमिंग कंपनी में भी निवेश किया है। इस कंपनी में सचिन ज्वाइंट वेंचर के रूप में शामिल हुए हैं। जेटसिंथेसिस के साथ 100MB मिलकर गेमिंस के अलग एक्सपीरियेंस को लाने का काम किया है।


यूज्ड कार सिंपनी में भी सचिन ने अपना पैसा लगाया है। इसके अलावा वह इस कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। सचिन ने दो साल पहले 2021 में इस कंपनी के साथ हाथ मिलाया था।

सचिन तेंदुलकर ने साल 2016 में एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी को उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर संभालती है। वहीं सचिन इस कंपनी के तमाम कमर्शियल और सोशल काम को देखते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.