सचिन तेंदुलकर ने सैर की कान्हा नेशनल पार्क की, रायपुर एयरपोर्ट खुद कार चलाकर पहुंचे

Updated on 28-10-2023 12:34 PM

रायपुर। मध्‍य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क की सैर करने के बाद रायपुर पहुंचे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान एयरपोर्ट सचिन... सचिन... के नारे से गूंज उठा। सचिन रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में ठहरे थे। यहां सुबह आठ बजे मुंबई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनकी पत्‍नी डा अंजली तेंदुलकर भी मौजूद रहीं। सचिन मेफेयर रिसार्ट से खुद कार चलाकर कर एयरपोर्ट पहुंचे।

इससे पहले सचिन तेंदुलकर मंगलवार की दोपहर को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान सचिन के प्रशंसक यहां मौजूद थे। बाहर आने पर उन्होंने सचिन का स्वागत किया। सचिन परिवार के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकले। वे यहां से कान्हा नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए। हालांकि सचिन को सामने देख उनके प्रशंसक सेल्‍फी लेने से बिल्‍कुल भी नहीं चूके। विमान में भी प्रशंसकों ने सचिन के साथ सेल्‍फी ली।

सचिन ने चार दिन कान्हा नेशनल पार्क की सैर की। यहां उन्‍हाेंने टाइगर सफारी का आनंद लिया। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा को देखते हुए उनका यह दौरा गोपनीय रखा गया था। रायपुर पहुंचने से पहले उन्होंने अपने निवास पर विजयदशमी के अवसर पर अपनी मां से आशीर्वाद लिया और बल्ले-बाल की पूजा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.