सहारा शहर पर कर्मचारियों का कब्‍जा, 11 साल की बकाया सैलरी, पीएफ न मिलने तक हटने से किया इनकार

Updated on 06-10-2025 12:30 PM
लखनऊ: गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में चौथे दिन रविवार को भी कर्मचारियों का कब्जा बरकरार रहा। कर्मचारियों ने बकाया सैलरी, पीएफ और ग्रैच्युटी के भुगतान के बगैर सहारा शहर खाली करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले शनिवार शाम सहारा समूह प्रबंधन के प्रतिनिधि वार्ता करने पहुंचे और जल्द बकाया भुगतान का आश्वासन देकर कर्मचारियों से कब्जा छोड़ने की अपील की। इस पर कर्मचारियों ने लिखित आश्वासन मांगा, लेकिन प्रबंधन ने इससे इनकार कर दिया।

ऐसे में कर्मचारी रविवार को भी सहारा शहर में डटे रहे। सहारा शहर के करीब 400 कर्मचारी साल 2014 से बकाया वेतन, पीएफ और ग्रैच्युटी की मांग कर रहे हैं। कर्मचारी एसएन मिश्रा ने बताया कि प्रबंधन ने सिर्फ एक महीने की सैलरी देने का वादा किया है, लेकिन बीते 11 साल का बकाया देने को तैयार नहीं है। इस कारण दो घंटे की बैठक बेनतीजा रही।
कर्मचारियों का आरोप है कि सहारा समूह प्रबंधन के प्रतिनिधि जब भी वार्ता करने आते हैं तो साथ भारी पुलिस बल होता है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि शासन-प्रशासन की सहारा समूह प्रबंधन से मिलीभगत है।

स्क्रैप बेचने की मांग

का कहना है कि सहारा शहर में मौजूदा वक्त में करीब 50 करोड़ रुपये कीमत का स्क्रैप और सामान पड़ा है। इन्हें बेचकर हर कर्मचारी को तत्कालिक रूप में पांच-पांच लाख रुपये दिए जा सकते हैं, लेकिन प्रबंधन के बड़े अफसर चोरी-छिपे यहां रखे महंगे सामान बेच रहे हैं। प्रबंधन की यह मनमानी रोकने के लिए सभी गेट पर कर्मचारी पहरा दे रहे है।

आज हो सकती है सीलिंग

सहारा शहर खाली करने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार तक का वक्त दिया था। बाद में कर्मचारियों की मांग पर यह मोहलत दो दिन के लिए बढ़ाई गई थी। यह मियाद भी रविवार को पूरा हो गई। ऐसे में नगर निगम की टीम सोमवार को सहारा शहर सील कर सकती है। इसके लिए पुलिस से भी अतिरिक्त फोर्स मागी गई है।

सीएम से हस्तक्षेप की मांग

सहारा शहर के कर्मचारियों ने बकाया भुगतान के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि अचानक से सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर आ गए हैं। सहारा समूह ने कर्मचारियों से पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में सरकार को सहारा प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारीजनों का भविष्य सुरक्षित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.