साजिद मीर मुंबई हमलों में आतंकियों को दे रहा था निर्देश, भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में सुनाया ऑडियो, चीन-पाकिस्‍तान की खोली पोल

Updated on 21-06-2023 07:29 PM
बीजिंग: चीन की तरफ से पाकिस्‍तान के आतंकी साजिद मीर को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित करने वाले प्रस्‍ताव को रोक दिया गया है। लश्‍कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद को 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति की तरफ से आतंकी घोषित किया जाना था। भारत की तरफ से चीन पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। मीर वह आतंकी है जो साल 2008 में हुए मुंबई हमलों यानी 26/11 में आतंकियों को निर्देश दे रहा है। दिलचस्‍प बात यह है कि जिस साजिद मीर को आज ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित करने की कवायद जारी हैं, उसे कभी पाकिस्‍तान ने मरा हुआ घोषित कर दिया था। भारत की तरफ से एक बार फिर यूएन में साजिद मीर का एक ऑडियो सुनाया गया है जो हमलों के समय का है।


आतंकियों का था हैंडलर
हमलों के समय साजिद मीर आतंकियों को निर्देश दे रहा था कि ताज होटल में जितने भी विदेशी हैं उन्‍हें मार दिया जाएगा। साजिद को भारत और अमेरिका दोनों ही उसे आतंकी घोषित कर चुके हैं। लेकिन हमेशा उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने वाले प्रस्‍ताव में चीन अड़ंगा डाल देता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की तरफ से हर बार आए प्रस्‍ताव को चीन ने रोक दिया।

साजिद मीर का एक नाम साजिद माजिद मीर भी है। मीर की वजह से कसाब और उसके साथियों ने मुंबई को दहलाया था। मीर को ही इन आतंकियों का हैंडलर माना जाता है। भारत की तरफ से अक्टूबर 2022 में भी यूएनएससी में साजिद का यही ऑडियो सुनाया गया था। लेकिन इसके बाद भी चीन को सबूत नाकाफी लगते हैं और वह उसे हर बार आतंकी मानने से इनकार कर देता है।

2016 में पाकिस्‍तान ने बताया मरा हुआ
पाकिस्‍तान के लाहौर में जन्‍मे साजिद के बारे में पाकिस्‍तान की सरकार ने साल 2016 में मरा हुआ घोषित कर दिया था। जून 2022 में जब पाकिस्‍तान ने उसे 15 साल की सजा का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया। सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसे सिर्फ पाकिस्‍तान की तरफ से एक नाटक करार दिया। उन्‍होंने कहा कि यह सिर्फ ग्रे लिस्‍ट का ही कमाल है जो साजिद फिर से जिंदा हो गया है।

साजिद वह रहस्‍यमय आतंकी है जिसे सिर्फ कुछ ही लोगों ने देखा है। यहां तक कि अमेरिका इंसान है और कहते हैं कि इसे सिर्फ कुछ ही लोगों ने देखा है। यहां तक कि इसकी सिर्फ एक ही फोटो अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के पास है। उन्‍होंने इस पूरे वाकये की तुलना पूर्व पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ के अल कायदा सरगना लादेन पर दिए गए बयान से कर डाली थी।

क्रिकेट मैच देखने आया था भारत

मुशर्रफ ने भी कहा था कि लादेन अब जिंदा नहीं है और अगर है तो वह पाकिस्‍तान में नहीं रहता। पांच लाख डॉलर वाले ईनामी आतंकी साजिद को एफबीआई ने 26/11 का प्रोजेक्‍ट मैनेजर बताया था। कहते हैं कि कि साल 2005 में एक फेक पासपोर्ट और झूठे नाम के साथ साजिद एक क्रिकेट मैच देखने के लिए भारत आया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा था कि साजिद मीर ने ही साल 2008 के हमलों की पूरी प्‍लानिंग की थी। उसकी वजह से ही हमले अंजाम तक पहुंचे। साल 2012 में अमेरिकी वित्‍त मंत्रालय की तरफ से मीर को आतंकी घोषित किया जा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.