सलीम खान अस्पताल से डिस्चार्ज, सलमान खान के पिता ब्रेन हैमरेज के 1 महीने बाद घर लौटे: रिपोर्ट

Updated on 17-03-2026 01:46 PM
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 17 मार्च की सुबह साढ़े दस बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। सलमान खान सुबह छह बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। उन्होंने डिस्चार्ज संबंधी सभी फॉर्मैलिटी पूरी कीं और सलीम खान को डिस्चार्ज कर दिया गया। सलीम खान 17 फरवरी 2026 से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे।

'फ्री प्रेस जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि सलमान 17 मार्च की सुबह 6 बजे के आसपास अस्पताल पहुंचे थे और साढ़े दस बजे सलीम खान को डिस्चार्ज किया गया। सलमान के अलावा डिस्चार्ज के वक्त परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सलीम खान की सेहत में काफी सुधार आ चुका है और उसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई।

सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, वेंटिलेटर पर रखना पड़ा

सलीम खान को 17 फरवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब कहा गया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालांकि, उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलिल पारकर ने मीडिया को बताया था कि सलीम को माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसे तुरंत ही टैकल कर लिया गया। लेकिन उम्र को देखते हुए सुरक्षा कारणों से सलीम खान को तब वेंटिलेटर पर रखा गया था। जलिल पारकर ने बताया था कि सलीम खान को इमरजेंसी में लाया गया था, और उन्हें तुरंत ही आईसीयू में निगरानी में रखा गया था।

डॉक्टर ने बताया था क्या हुआ था, सलमान थे नाराज

न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन की एक टीम ने तुरंत ही सलीम खान का इलाज शुरू कर दिया था। जलिल पारकर ने सलीम के बारे में ज्यादा अपडेट न देते हुए बस यही बताया था कि उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट था और उनका डीएसए टेस्ट के अलावा कुछ और जांच की गईं। लेकिन इसके बाद सलीम खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टर या परिवार की तरफ से कोई हेल्थ अपडेट या बुलेटिन जारी नहीं किया गया। बताया गया कि सलमान मीडिया को पिता का हेल्थ बुलेटिन दिए जाने से नाराज थे और उन्होंने डॉक्टरों से कह दिया कि परिवार की रजामंदी के बिना कोई हेल्थ अपडेट नहीं दिया जाएगा।

सलीम खान से अस्पताल में मिलने पहुंचे थे ये सेलेब्स

इसके बाद से सिर्फ उन्हीं सेलेब्स से सलीम खान का हाल-चाल मिल सका था, जो उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे थे। 88 वर्षीय सलीम खान जब अस्पताल में थे, तो परिवार के अलावा जावेद अख्तर अकसर रोजाना उनसे मिलने पहुंचते थे। उनके अलावा आमिर खान, डेजी शाह, रितेश देशमुख, शाहरुख खान, संजय दत्त और संगीता बिजलानी समेत कई हस्तियां बीमार सलीम खान से मिलने लीलावती पहुंची थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.