हिंसक था सलमान खान और ऐश्वर्या का रिश्ता, प्रोड्यूसर का खुलासा, एक्टर को बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर'

Updated on 30-01-2026 01:21 PM
सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिलेशनशिप बहुत चर्चा में रहा था। दोनों जितनी शिद्दत से एक-दूसरे से प्यार करते थे, उतनी ही कड़वाहट भरा उनका ब्रेकअप रहा। सलमान के करीबी जानते हैं कि असल में क्या हुआ था और ऐश्वर्या-सलमान का रिश्ता कैसा था। इनमें से एक फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह भी हैं, जो कभी सलमान खान के अच्छे दोस्त थे, पर बाद में उनकी दोस्ती टूट गई। शैलेंद्र सिंह ने सलमान स्टारर 'फिर मिलेंगे' को प्रोड्यूस किया था। एक इंटरव्यू में शैलेंद्र सिंह ने न सिर्फ ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी के बारे में बात की, बल्कि एक्टर संग दोस्ती टूटने की वजह भी बताई।

साथ ही शैलेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि ऐश्वर्या राय ने अपने पहले विज्ञापन उनके साथ किए थे, और वो भी सिर्फ 5 हजार रुपये में। वह ऐश्वर्या को उनकी मॉडलिंग के दिनों से जानते हैं। शैलेंद्र सिंह ने 'स्क्रीन' को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या के पहले रिलेशनशिप के बारे में भी बताया, जो राजीव मूलचंदानी के साथ था।

सलमान-ऐश्वर्या के रिश्ते पर बोले- वो हिंसक प्रेम कहानी थी

शैलेंद्र सिंह ने ऐश्वर्या और सलमान के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए वह वाकया याद किया, जब एक्टर एक रात गुस्से में ऐश्वर्या के घर पहुंच गए थे और हंगामा खड़ा कर दिया था। उन्होंने बताया, 'मुझे कुछ बातें पता हैं। याद है ना, एक समय ऐश्वर्या सचिन तेंदुलकर के ही बिल्डिंग में रहती थीं? सलमान भी वहां गए थे, आपको याद है ना? ऐश्वर्या एक अवॉर्ड शो में काले चश्मे पहनकर आई थीं। रोमियो और जूलियट की कहानी की तरह, ये एक हिंसक प्रेम कहानी थी। सलमान बहुत पैशनेट हैं और ऐश्वर्या बहुत ही डिग्नीफाइड और रिस्पेक्टेड....ये सब मैं उनके बारे में जानता हूं। वो कमाल की हैं।'

ऐश्वर्या का पहला रिश्ता राजीव मूलचंदानी के साथ था

यह पूछे जाने पर कि क्या कभी ऐश्वर्या ने उनके और सलमान के बीच हुए झगड़ों या बातों के बारे में उनसे कुछ कहा था, तो शैलेंद्र सिंह बोले, 'नहीं, नहीं। हम इतने करीब नहीं थे। मैं उन्हें राजीव मूलचंदानी को डेट करने के दिनों से जानता हूं। मुझे लगता है कि वह उनका पहला रिश्ता था, और उन्होंने इंडस्ट्री में ज्यादा रिलेशनशिप नहीं बनाए। ऐश्वर्या बहुत ही प्राइवेट हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान करना चाहिए।'

सलमान के लिए कहा- वो कमाल के, पर कंपनी अजीब है

शैलेंद्र सिंह ने फिर बताया कि सलमान के साथ उनकी दोस्ती क्यों टूटी थी। शैलेंद्र ने बताया कि उनकी और सलमान की दोस्ती तब से थी, जब वह कॉफी परेड पर रहते थे। सलमान वहां अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी से मिलने आते थे। सलमान कमाल के हैं, लेकिन उनकी कंपनी अजीब है। तीन साल तक सलमान और मेरा एक रिवाज रहा और वो ये कि हर सोमवार रात हम बांद्रा में साथ मिलकर पार्टी करते थे।'

'सलमान अब चिड़ियाघर के टाइगर'

शैलेंद्र ने सलमान के लिए कहा कि वह अब चिड़ियाघर के टाइगर बन चुके हैं। वह बोले, 'सलमान एक शेर थे, लेकिन अब वह पालतू बन चुके हैं। वह जंगल में शेर के रूप में पैदा हुए थे, अब वह चिड़ियाघर में शेर हैं। सफलता आपको सतर्क और भयभीत बना देती है। फिर लोग आपको घेर लेते हैं, लगातार यह कहते रहते हैं कि आप ही बॉस हैं और बाकी सब गलत हैं।'

सलमान संग इसलिए टूटी दोस्ती

सलमान संग दोस्ती क्यों टूटी थी? इस बारे में शैलेंद्र सिंह ने बताया, 'हमारी दोस्ती बहुत गहरी थी, इसलिए मैं उनके पास गया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फुल कमर्शियल फिल्म बनाना चाहता हूं। हालांकि, मुलाकात उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने मीटिंग में कई लोगों को बुला लिया था। सलमान के साथ वह मेरी आखिरी मुलाकात थी। मुझे बहुत बेइज्जती महसूस हुई।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.