भाई से जान बन गए सलमान खान, 'बिल्ली बिल्ली' गाने में गजब है हुक स्टेप तो शहनाज गिल लगीं पटाखा Edited by वर्षा

Updated on 02-03-2023 07:49 PM
सलमान खान इस बार भाई नहीं जान बनकर आए हैं। जी हां, उनकी अपकमिंग ईद रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' के लेटेस्ट ट्रैक 'बिल्ली बिल्ली' को देखकर सुनकर आप भी यही कहेंगे। 57 साल के सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' के बिल्ली बिल्ली गाने में बेहतरीन, जवान और शानदार लग रहे हैं। उनके साथ इस गाने में पूजा हेगड़े, राघव जुआल और शहनाज गिल की झलक भी देखने को मिली है। आइए उनकी पूरी टोली से मिलवाते हैं और सुनाते हैं मस्त पार्टी सॉन्ग।

बिल्ली बिल्ली रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया। ये एक और टिपिकल सलमान खान (Salman Khan) स्टाइल डांस नबर है। हाल में मेकर्स ने फिल्म का ऑडियो रिलीज किया था जिसे सुखबीर ने गाया (Billi Billi Singer) और कंपोज किया हैं। गाने के ऑडियो वर्जन को आते ही लोगों का प्यार मिला। अब मेकर्स ने इसका वीडियो भी रिलीज कर दिया है।

'बिल्ली बिल्ली' गाने की धूम

'किसी का भाई किसी की जान' के बिल्ली बिल्ली गाने (Billi Billi Song) को लेकर ट्विटर पर भी जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। इसे लेकर खूब सारे यूजर्स ने रिएक्ट किया है। कुछ ने इसे मस्त पार्टी सॉन्ग बताया तो कुछ ने सलमान खान की टोली को लेकर कमेंट किया।

बिल्ली बिल्ली में सलमान खान के हटके डांस स्टेप्स

गाने में समलान खान के डांस स्टेप्स एक बार फिर उन्हें बाकियों से अलग बनाता हैं जिसे कोई और एक्टर इस स्वैग के साथ नही कर सकता। इस गाने में पूजा हेगड़े के साथ सलमान खान की धमाकेदार केमेस्ट्री भी गाने में जान फूंकती दिख रही हैं। कह सकते है सलमान एक बार फिर अपने सभी चाहनेवालों को झूमने पर मजबूर कर देंगे।

कौन कौन नजर आया बिल्ली बिल्ली में

बिल्ली बिल्ली गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के अलावा वेंकटेश, भूमिका चावला, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे स्टार्स की पहली झलक भी देखने को मिली है।

पहली बार सुखबीर ने गाया सलमान के लिए गाना

यह पहली बार है जब सुखबीर ने सलमान खान के लिए गाना गाया है। इस गाने में सलमान खान सफेद शर्ट और काली जैकेट में डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें बिल्ली बिल्ली से पहले रोमांटिक नैयो लगदा गाना रिलीज हुआ था जो कि इंस्टाग्राम रील में खूब छाया।

ईद पर 'किसी का भाई किसी की जान'

'किसी का भाई किसी की जान' को सलमा खान द्वारा निर्मित किया गया है तो फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस से भरी फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.