रणवीर सिंह और फरहान अख्तर विवाद में Salman Khan की एंट्री, अब भाईजान करवा रहे दोनों में सुलह!

Updated on 29-05-2026 02:15 PM
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'डॉन 3' को लेकर काफी विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म से खुद को अलग करने के चलते उनके ख‍िलाफ नॉन कॉपरेशन नोटिस जारी कर दिया। यानी फेडरेशन से जुड़े लोग अब रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे। इनमें क्रू मेंबर्स से लेकर डायरेक्‍टर, कोरियोग्राफर तक शामिल हैं। अब इस मुद्दे को लेकर इंडस्‍ट्री के अंदर ही लगातार बहस छिड़ी हुई है। खबर है कि अब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे इस विवाद में सलमान खान ने एंट्री मारी है और उनके बीच सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं।

सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री का गॉडफादर यूं ही नहीं कहा जाता। उसकी वजह भी है क्योंकि सुपरस्टार हमेशा मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद को बढ़ता देखकर सलमान खान ने बीच-बचाव के लिए एंट्री मारी है ताकि दोनों पक्ष मीडिया सर्कस किए बिना सौहार्दपूर्ण ढंग से अपने इस मुद्दे को सुलझा लें। हालांकि, सलमान से पहले आमिर खान ने भी दोनों के बीच समझौता करवाने की कोश‍िश की थी।

सलमान ने दोनों पक्षों से बात की

'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि सलमान खान रणवीर सिंह को काफी पसंद करते हैं और अख्तर परिवार भी उनके दिल के उतने ही करीब हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स के भविष्य को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझा लें।

किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए कहा

इस रिपोर्ट में सूत्रों ने आगे बताया कि सलमान ने दोनों पक्षों को एक ही इंडस्ट्री के तौर पर सोचने और इस विवाद को शांत करने के बाद एक साथ किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए भी कहा।

किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते सलमान

कहा जा रहा है कि फरहान और रणवीर दोनों ने सलमान खान की बातों को समझा है और इस राय को गंभीरता से लिया है। अब वे बिना किसी विवाद के सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान निकालने की सोच रहे हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि सलमान खान रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते और वो ये भी नहीं चाहते कि फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला ले।

एक नया प्रॉजेक्ट शुरू करने के लिए भी प्रेरित

कहा गया है कि सलमान, फरहान के साथ नुकसान की भरपाई के लिए खड़े हैं और रणवीर को 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता का लाभ उठाने के लिए एक नया प्रॉजेक्ट शुरू करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं ।

रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया

दरअसल,फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। यह फैसला तब लिया गया, जब फिल्म 'डॉन 3' के निर्माताओं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने फेडरेशन से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया गया कि निर्माताओं को लगभग 45 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद इस पूरे विवाद को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया था कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म छोड़ने का फैसला किया। उस समय तक फिल्म की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। शूटिंग की लोकेशन तय हो चुकी थी, होटल बुक किए जा चुके थे और शूटिंग की परमिशन भी ले ली गई थी।

सलमान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर से क्या चाहते हैं

  • फिल्म 'डॉन 3' को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के मामले में सलमान ने कदम बढ़ाया है
  • सलमाव खान ने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में आम बात है
  • उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की, ताकि उनका नजरिया समझ सकें
  • सलमान ने दोनों पक्षों को इस विवाद को खत्म करने और एक साथ किसी अन्य प्रॉजेक्ट पर काम करने के लिए भी कहा
  • सलमान खान रणवीर और फरहान के बीच किसी भी तरह की कानूनी उलझन नहीं चाहते
  • सलमान ये भी नहीं चाहते कि इस मामले में फिल्म एजेंसियां बिना कुछ सोचे-समझे फैसला ले

रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव क्यों

अशोक पंडित ने कहा, 'इतनी बड़ी फिल्म के लिए पहले से काफी पैसा खर्च किया जा चुका था। ऐसे में रणवीर के अचानक पीछे हटने से निर्माताओं कोआर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इस नुकसान से निर्माताओं के साथ-साथ पूरी टीम प्रभावित होती है। फेडरेशन ने रणवीर सिंह से कई बार बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद यह फैसला लिया गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.