ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के जन्म पर खुशी से बोले थे सलमान खान- मामा बना हूं, काश उनके 11 बच्चे हों

Updated on 23-02-2026 01:21 PM
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की तमाम खबरें सामने आईं और इनके ब्रेकअप के बाद की भसड़ सुनने को मिली। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ा और सालभर के अंदर ही रिश्ता टूट गया, जिसके बाद से इन दोनों ने न तो कभी बात की और न ही साथ काम किया। लेकिन इन दोनों के बारे में आए दिन कोई न कोई नई बातें बताता रहता है है। सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट पर पत्रकार हीना कुमावत ने आराध्या के जन्म पर सलमान खान की प्रतिक्रिया बताई कि एक्टर ने क्या कहा था।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट पर हीना कुमावत ने सलमान खान के रिएक्शन के बारे में बताया, 'ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। उसी दिन या 2-3 दिन बाद, सलमान खान एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे। मीडिया पर भी उन पर ऐश्वर्या-अभिषेक के बच्चे होने पर उनका रिएक्शन जानने के लिए दबाव बना रहा था।'

सलमान खान से नहीं पूछा सवाल

हीना ने बताया कि उनसे एक्ट्रेस के मां बनने पर सलमान खान की प्रतिक्रिया लेने को कहा गया। लेकिन उन्हें एक्टर से ऐसा सवाल करना सही नहीं लगा। गोविंदा की पत्नी के पॉडकास्ट पर वह बोलीं, 'ऐश्वर्या पहले से शादीशुदा हैं। सलमान का उनसे कोई रिश्ता नहीं है। एक महिला के नाते, मुझे लगा कि ये सवाल उनसे पूछना सही नहीं है। मैंने सवाल पूछने से मना कर दिया।'

सलमान ने ऐश्वर्या के मां बनने पर कहा था

पत्रकार ने आगे बताया, 'हालांकि हर कोई सवाल पूछ रहा था। लेकिन मैंने तय किया कि मैं ये सवाल नहीं पूछूंगी। हालांकि कुछ ही दिन बाद सोहेल खान को भी बेटा हुआ था। तो इसलिए मैंने ये जरूर पूछा कि चाचा बनकर आपको कैसा लग रहा है? इस पर सलमान ने कहा कि चाचा नहीं, मामा भी बना हूं। मेरी यही दुआ है कि उनके 11 बच्चे हों।'

ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन ने तारीफ की थी

अभिषेक बच्चन ने नयनदीप रक्षित के साथ एक पुराने इंटरव्यू में आराध्या की परवरिश और देखरेख के लिए ऐश्वर्या की तारीफ की थी। कहा था कि वह सब चीज का क्रेडिट पूरी तरह से एक्ट्रेस को देते हैं। क्योंकि उन्हीं की वजह से वह फिल्में कर पाते हैं। शूटिंग के लिए बाहर जा पातें हैं। क्योंकि बेटी की देखभाल उनकी पत्नी करती हैं। वहीं, 'टाइम्स नाऊ' से बातचीत में ऐश्वर्या को एक 'बेहतरीन मां' कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.