19 साल की दीया मिर्जा से बोले थे सलमान खान- चिंता मत करो, एक दिन तू मेरी मां का रोल करेगी

Updated on 23-06-2026 01:38 PM
दीया मिर्जा ने हाल ही में निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को अपने खूबसूरत घर पर उनके यूट्यूब चैनल के लिए इन्वाइट किया। दोनों ने साथ मिलकर हेल्दी बनाना ब्रेड भी बनाई। इस मजेदार मुलाकात के दौरान, दीया ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' की शूटिंग के दिनों को याद किया, जिसमें सुष्मिता सेन उनकी को-स्टार थीं।

जब फराह ने सुझाव दिया कि दीया मिर्जा को सलमान के साथ फिर से काम करना चाहिए, तो एक्ट्रेस ने कहा कि अब वह यंग एक्ट्रेसेस के साथ काम करेंगे। दीया ने उस समय को याद किया जब सलमान ने उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनसे कहा था कि एक दिन वह पर्दे पर उनकी मां का किरदार निभाएंगी।

दीया ने बताया, सलमान ने उनसे पहली ही फिल्म में क्या कहा था

दीया ने कहा, 'उन्होंने (सलमान) मेरी पहली फिल्म में ही मुझसे कहा था कि देखना एक दिन तू मेरी मां का रोल करेगी।' दीया ने बताया कि सलमान की भविष्यवाणी सुनकर वह बेहद घबरा गई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं 19 साल की थी। मैं, राजपाल यादव और एसके (सलमान खान) एक शॉट का इंतजार कर रहे थे। फिल्म में सलमान की मां का किरदार निभाने वाली एक महिला थीं। उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया था।'

'सलमान ने कहा कि चिंता मत करो, तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा'

ये देखकर दीया ने सलमान से कहा, 'ये आपकी मां का किरदार निभा रही हैं, और उन्होंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है, मतलब वो काफी जवान होंगी। इस पर सलमान ने कहा कि चिंता मत करो, तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा।'

गाने की शूटिंग पर दो लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई थी

दीया मिर्जा और फराह खान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों 'तुमको न भूल पाएंगे' फिल्म को लेकर बातें करती दिख रही हैं। दीया कहती हैं, 'आपको याद है? हमलोग गाना शूट कर रहे थे और कुछ दो लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हमलोग कैसे वहां से निकले और कैसे होटेल पहुंचे।

सलमान 'मातृभूमि' में व्यस्त हैं

साल 2002 में आई इस रोमांटिक एक्शन फिल्म का निर्देशन पंकज पराशर ने किया था। सलमान, दीया और सुष्मिता लीड रोल में थे। इस फिल्म में इंदर कुमार, निशिगंधा वाड, शरत सक्सेना, मुकेश ऋषि, राजपाल यादव, सदाशिव अमरापुरकर, अंजन श्रीवास्तव, पंकज धीर, आलोक नाथ, रजाक खान, जॉनी लीवर, सुमीत पाठक और अरबाज खान सहायक कलाकार थे। तुमको ना भूल पाएंगे 22 फरवरी 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिलहाल, सलमान 'मातृभूमि' में व्यस्त हैं, जिसका पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था। अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड एक्ट्रेस के रूप में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.