सलमान खान ने 11 साल की पलक तिवारी को रोते हुए कराया था चुप, कभी लगाया गले तो कभी चूमा सिर

Updated on 22-04-2023 11:09 PM
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फरहाद सामजी की डायरेक्टेड इस फिल्म में श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। इसी बीच रेडिट पर एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान 11 साल की पलक से पहली बार बिग बॉस के स्टेज पर मिल रहे हैं, जब उनकी मां श्वेता तिवारी ने शो का टाइटल अपने नाम किया था।

वीडिया आज से 12 साल पुराना है। रेडिट ने 2011 की एक क्लिप शेयर की है, जब सलमान खान एक्ट्रेस पलक तिवारी से पहली बार मिले थे। ऐसा तब हुआ था जब पलक अपनी मां श्वेता तिवारी को बिग बॉस सीजन 4 जीतने के बाद स्टेज पर उन्हें बधाई देने पहुंची थीं। इस वायरल वीडियो में श्वेता रियलिटी शो जीतने के बाद खुशी से भावुक होती दिखाई दे रही हैं। वह स्टेज पर अपनी मां और बेटी पलक तिवारी को गले भी लगाती नजर आ रही हैं।

सलमान खान ने पलक को लगाया गले

वीडियो में आगे होस्ट सलमान खान 11 साल की पलक को दिलासा देते और न रोने की बात कहते हुए आगे आए और उनको गले लगाया। प्यार से उनका सिर भी चूमा। इसी मंच पर द ग्रेट खली भी मौजूद थे, जो उस सीजन के फाइनलिस्ट थे। वह दूर से ही इन सभी को देखते रहे और जनता के साथ-साथ खुद की श्वेता की जीत पर ताली बजाते रहे।

वीडियो देखने के बाद लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन्स दिए। उन्होंने सलमान की तारीफ की कि कैसे उन्होंने पलक को दिलासा दिया। एक ने कहा, 'यह बिग बॉस का मेरा पसंदीदा सीजन था।' दूसरे ने कमेंट में लिखा, 'जैसा कि सलमान ने कहा था कि वह एक 'महान पिता' होते, वह सभी बच्चों के साथ अच्छे हैं।' कई लोगों ने क्लिप में खली के हाव-भाव पर भी रिएक्ट किया है। एक ने कमेंट में लिखा, 'खली वहीं खड़े होकर मुझे चिढ़ा रहे हैं' जबकि दूसरे ने कहा, 'खाली को कोई पुछ नहीं रहा!

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.