'टाइगर 3' के बाद सोहेल खान की फिल्म करेंगे सलमान खान? छोटे भाई ने बताया आखिर क्या है प्लान

Updated on 12-05-2023 08:10 PM
'हेल्लो ब्रदर' से लेकर 'जय हो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले सलीम खान के छोटे बेटे सोहेल खान इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कई कॉमेडी फिल्में बना चुके सोहेल इस बार एक बड़े पैमाने पर एक्शन फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। वह इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि इस फिल्म में वह किसे कास्ट करना चाहेंगे तो उनका जवाब काफी दिलचस्प था। उन्होंने कहा कि वह तो चाहते हैं कि 'सलमान खान इस फिल्म को करें लेकिन वह बहुत प्रोफेशनल हैं।'

मुंबई में एक कार्यक्रम में सोहेल खान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह एक बार फिर डायरेक्टर के तौर पर वापसी कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि उनके अगले प्रोजेक्ट में बड़े भाई सलमान खान लीड रोल प्ले करें। उन्होंने कहा कि 'मेरी पहली चॉइस तो वही होगी कि भाई के पास जाएं। वो भी सूटेबल होने चाहिए इसके लिए। लेकिन वह बहुत प्रोफेशनल हैं। अब ये उनके ऊपर है कि वह इसे कर पाते हैं या नहीं।'

सलमान खान को लेकर सोहेल खान

Sohail Khan के कहने का यही मतलब था कि सलमान खान अपने आगामी कई फिल्मों और कमिटमेंट्स में बिजी होते हैं। वह अपने काम को लेकर काफी प्रोफेशनल हैं। अगर वह किसी को काम के लिए डेट्स दे चुके हैं तो फिर वह प्रोफेशनली उसी पर फोकस करते हैं। ऐसे में वह तो यही चाहते हैं कि सलमान खान उनकी नई फिल्म में हो लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि सलमान खान इस फिल्म के लिए समय निकाल पाते हैं या नहीं।

क्या टाइगर 3 के बाद सोहेल के साथ सलमान बनाएंगे फिल्म

दरअसल सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर भी बिजी हैं। जैसे ही फैंस ने सोहेल खान की ये बात सुनी तो वह कयास लगाने लगे कि सलमान खान टाइगर 3 के बाद इस प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में स्टार ने कंफर्म नहीं किया है।

पहले भी साथ में कर चुके इन फिल्मों पर काम

वैसे सलमान खान और सोहेल खान ने कई प्रोजेक्टस पर साथ में काम किया है। जैसे प्यार किया तो डरना क्या, हेलो ब्रदर से लेकर जय हो। सोहेल खान की आखिरी निर्देशनत फिल्म फ्रेकी अली थी जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल प्ले किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.