सलमान ने रिलीज किया 'जी रहे थे हम' गाना, फैंस बोले- धमकी मिली है फिर भी भाई को चैन नहीं

Updated on 21-03-2023 10:01 PM
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 30 सालों से इंडस्ट्री में धाक जमाए हैं। अब इसी राह में वह एक और नई ब्लॉकस्टर देने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान आ रही है जो कि ईद के खास मौके पर दस्तक देगी। अब मेकर्स ने इसका तीसरा गाना जी रहें थे हम' रिलीज कर दिया है। जिसे खुद सलमान खान ने गाया है। आइए आपको ये गाना सुनवाते भी हैं और इसकी झलक भी दिखलाते हैं।
लगभग आठ साल पहले 'मैं हूं हीरो तेरा' के साथ सलमान खान (Salman Khan) ने अपनी शानदार सिंगिंग का प्रदर्शन किया था और एक ब्लॉकबस्टर गाना देने के बाद अब सलमान खान, अमाल मलिक के साथ एक बार फिर से नया गाना लेकर हाजिर हैं। ये सॉन्ग उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई, किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का है।

कौन कौन हैं जी रहे थे हम गाने में

इस गाने के बोल है 'जी रहे थे हम' (Jee Rahe The Hum Song) जिसका टीजर हाल में रिलीज हुआ था। बॉलीवुड के सुल्तान इस गाने की एक झलक भर के साथ ही फैन्स और दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहें और यह पूरा गाना सामने आ चुका है जो लोगों को उनकी जादुई आवाज से रूबरू कराता है जो एक ओल्ड स्कूल का रोमांस नंबर लगता है, जहां सलमान अपनी ऑन-स्क्रीन लवर पूजा हेगड़े को लुभाते दिख रहे हैं। इस गाने में राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई दे रहे हैं।

सलमान खान की आवाज में नया गाना

जी रहें थे हम आपके दिल को बड़े ही भावुक और सौम्य तरीके से अपनी तरफ खींचता है जो आपको बिना एहसास के भी इसकी लय में ले जाता है। सरल शब्दों में कहे तो ये एक ऐसा गाना जो आपको पूरी तरह से अपना दीवाना बना लेगा। 'जी रहें थे हम' 'जग घूमेया', 'हैंगओवर' जैसे कई हिट गानों की लिस्ट में एक और सफर गाना साबित होगा, जिसमें सलमान भी हैं और उनकी जादूई आवाज भी हैं।

सलमान खान की फिल्म के बारे में जानिए

सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.