फेक कास्टिंग कॉल्स पर सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने चेताया

Updated on 31-01-2024 01:46 PM

सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस ने फेक कास्टिंग कॉल को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है। सलमान के नाम पर प्रोडक्शन कंपनी ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वो फिल्मों की कास्टिंग के लिए किसी भी थर्ड पार्टी पर निर्भर नहीं हैं। कंपनी ने जालसाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी धमकी दी है।

हमने कोई कास्टिंग एजेंट हायर नहीं किया
सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए कंपनी ने बताया कि वो मौजूदा समय में किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रही है। इस नोट में लिखा है, ‘हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि ना तो सलमान खान और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग कर रही है। हमने अपने किसी भी फ्यूचर प्रोजेक्ट के लिए किसी तरह के कास्टिंग एजेंट को काम पर नहीं रखा है। अगर आपको इससे संबंधित कोई भी ईमेल या फिर मैसेज मिलता है, तो आप प्लीज उस पर भरोसा न करें। अगर कोई मिस्टर खान और SKF का नाम गलत तरीके से यूज करते पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे।’

पिछले साल भी जारी किया था स्टेटमेंट
सलमान की कंपनी ने पिछले साल भी फेक कास्टिंग को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया था। सलमान ने इस कंपनी की शुरुआत 2011 में की थी। उनकी मां सलमा खान भी इस कंपनी का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म प्रोडक्शन से होने वाली कमाई बीइंग ह्यूमन ऑर्गेनाइजेशन को डोनेट की जाती है।

‘चिल्लर पार्टी’ थी SKF की पहली फिल्म
सलमान खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी पहली फिल्म ‘चिल्लर पार्टी थी जिसे नितेश तिवारी और विकास बहल ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद SKF ने ‘बजरंगी भाईजान’, ‘हीरो’, ‘ट्यूबलाइट, ‘रेस-3’, ‘दबंग-3’ और ‘राधे’ समेत कई फिल्में बनाईं।

इन दिनों ‘द बुल’ पर जुटे हैं सलमान
वर्कफ्रंट पर सलमान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'द बुल' पर काम कर रहे हैं। इसे विष्णुवर्धन डायरेक्ट कर रहे हैं और करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। इसके जरिए सलमान खान और करण जौहर 25 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार 1998 में रिलीज हुई ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.