'शांकुतलम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में परेशान हुईं सामंथा, पपाराजी पर फैंस का पारा हुआ हाई!

Updated on 07-04-2023 08:24 PM
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'पुष्पा' में 'ऊं अंटावा' गाने पर उनका आइटम नंबर आने के बाद उत्तर भारत में भी उनकी दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। सामंथा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'शांकुतलम' के प्रमोशन में बिजी हैं। मुंबई में गुरुवार को फिल्‍म की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इस दौरान फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च किया क‍िया। प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड करने के बाद जब सामंथा वेन्यू से बाहर निकलीं, तब पपाराजी ने उन्हें घेर लिया। कैमरों की फ्लैश लाइट के कारण वो परेशान हो गईं। लाइट की चमक के कारण वह आंखें नहीं खोल पा रही थीं। इसके बावजूद वो स्माइल करती रहीं और प्यार से कहती रहीं कि उन्हें दिक्कत हो रही है। ये वीडियो वायरल होने के बाद अब एक तरफ तो एक्ट्रेस की तारीफ हो रही है, लेकिन दूसरी तरफ पपाराजी पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। सामंथा ने कुछ महीने पहले मायोसाइटिस नाम की बीमारी का खुलासा किया था और बताया था कि वो इस ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu Video Viral) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपनी अपकमिंग मूवी 'शाकुंतलम' की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर आ रही हैं, जो मुंबई में आयोजित हुई थी। वहां पहले से ही पपाराजी की भीड़ मौजूद थी। साउथ एक्ट्रेस को देखते ही सबने फोटोज क्लिक करनी शुरू कर दी। समांथा को कैमरों के लगातार फ्लैश से परेशान होते देखा गया।

बार-बार ढक रही थीं आंखें और चेहरा

Samantha Ruth Prabhu फ्लैश से बचने के लिए बार-बार अपने हाथों से अपना चेहरा और आंखें ढकने की कोशिश करती दिखीं। वो असहज दिख रही थीं। फिर भी उन्होंने मुस्कुराते हुए पपाराजी से कहा कि उन्हें फ्लैश से दिक्कत हो रही है।

फैंस को पपाराजी पर आया गुस्सा

ये वीडियो वायरल होने के बाद सामंथा के फैंस पपाराजी पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'बहुत दुखद। फ्लैश को बंद कर देना चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फ्लैश की वजह से उनकी आंखों में परेशानी हो रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन लोगों पर शर्म आती है... वो बीमार हैं और कष्ट झेल रही हैं... फ्लैश लाइट को हैंडल नहीं कर सकती हैं।'

सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को Shaakuntalam मूवी में देखा जाएगा। ये तेलुगू मूवी 14 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ Kushi भी है। जबकि वह आगे वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' वेब सीरीज के इंडियन वर्जन में भी नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.