Samantha Ruth Prabhu ने मायोस‍िट‍िस के इलाज के लिए नहीं लिए किसी स्‍टार से 25 करोड़, कहा- खुद रख सकती हूं ख्‍याल

Updated on 05-08-2023 03:11 PM
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी बीमारी मायोसिटिस के इलाज के लिए एक तेलुगू सुपरस्‍टार से करोड़ों रुपये लिए हैं? यह सवाल इसलिए कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि एक्‍ट्रेस ने अपनी बीमारी के इलाज के लिए एक तेलुगू सुपरस्‍टार से 25 करोड़ रुपये की मदद ली है। लेकिन अब खुद सामंथा ने इन रिपोर्ट्स और दावों को खारिज किया है। इन दिनों एक्‍ट‍िंग से ब्रेक लेकर वेकेशन मना रहीं एक्‍ट्रेस ने खबरों को झूठा बताते हुए कहा है कि इलाज के लिए उन्‍होंने क‍िसी से कोई आर्थ‍िक मदद नहीं ली है।


'पुष्‍पा' में अपने आइटम नंबर 'ऊ अंटावा' से धमाल मचाने वाली Samantha Ruth Prabhu ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा है कि वह खुद इसके लिए सक्षम हैं। एक्‍ट्रेस ने कहा है कि वह लंबे समय से फिल्मों में काम कर रही हैं और अपना ख्याल, अपना खर्च खुद उठा सकती हैं। शनिवार को दावों और रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए उन मीडिया संस्‍थानों से जिम्मेदार बनने की अपील कर रही हैं, जो इस तरह की रिपोर्ट दिखा रहे हैं।

'मैं अपना ख्‍याल खुद रख सकती हूं'

सामंथा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'Myositis के इलाज के लिए 25 करोड़ रुपये? किसी ने आपके साथ बहुत बुरी डील की है। मुझे खुशी है कि मैं इसका बहुत छोटा हिस्सा ही खर्च कर रही हूं। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने करियर में जो भी काम किया है, उसके लिए मुझे बहुत मामूली पैसे मिले हैं। इसलिए, मैं आसानी से अपना ख्याल रख सकती हूं। धन्यवाद।'

सामंथा ने कहा- कृपया बीमारी को लेकर जिम्‍मेदार बनें

सामंथा ने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा है, 'मायोसोटिस एक ऐसी स्थिति है जिससे हजारों लोग पीड़ित हैं। इसके उपचार के संबंध में हमने जो जानकारी दी है, कृपया उसके प्रति जिम्मेदार बनें।'

टीवी की रिपोर्ट में किया गया था 25 करोड़ का दावा

'द फैमिली मैन 2' सीरीज में अपनी दमदार एक्‍ट‍िंग का जलवा दिखा चुकीं सामंथा को 2022 में अपने ऑटो-इम्यून कंडीशन मायोसिटिस का पता चला था। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सामंथा ने अपने इलाज पर बहुत पैसा खर्च किया है। 'साक्षी टीवी' की एक वीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा ने इसके लिए तेलुगू फिल्म इंडस्‍ट्री के एक सुपरस्‍टार से 25 करोड़ रुपये लिए थे। हालांकि, इसमें उस एक्‍टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया।

'सिटाडेल' और 'कुशी' की शूटिंग के बाद लिया ब्रेक

कुछ महीने पहले ही सामंथा ने यह फैसला किया था कि वह कुछ समय के लिए एक्‍ट‍िंग करियर से ब्रेक लेंगी। हाल ही वरुण धवन के साथ 'स‍िटाडेल' और विजय देवरकोंडा के साथ 'कुशी' की शूटिंग पूरी कर वह अब वेकेशन पर हैं। हमने आपको पहले ही यह बताया था कि सामंथा फ‍िलहाल कोई नया प्रोजेक्‍ट साइन नहीं कर रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्‍ट्रेस अपने अगले कुछ महीने स्‍वास्‍थ्‍य पर फोकस करने वाली हैं।

अब इलाज के लिए अमेरिका जाएंगी सामंथा

पिछले कुछ दिनों से सामंथा अपने बाली वेकेशन को लेकर भी लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। काम खत्‍म कर वह बाली में अपनी सहेली के साथ छुट्ट‍ियां मना रही हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह मायोस‍िट‍िस के इलाज के लिए जल्द ही अमेरिका जाएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.