Samantha Ruth Prabhu ने चिट्टीबाबू के कान के लंबे बालों का उड़ाया मजाक, टेस्‍टोस्‍टेरोन हार्मोन पर किया कटाक्ष

Updated on 24-04-2023 08:31 PM
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्‍म 'शाकुंतलम' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है, वहीं उन्‍हें बीते दिनों फिल्‍म प्रोड्यूसर चिट्टीबाबू की आलोचनाओं का भी श‍िकार होना पड़ा। चिट्टीबाबू ने साफ शब्‍दों में सामंथा को ढोंगी बताया था, साथ ही कहा कि उनका करियर अब खत्‍म हो गया है। अब शनिवार को सामंथा ने भी इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट कर, बिना नाम लिए चिट्टीबाबू पर निशाना साधा है। हालांकि, दिलचस्‍प यह है कि खुद अपनी बीमारी और बॉडी शेमिंग पर कई बार भावुक हो चुकी एक्‍ट्रेस ने प्रोड्यूसर के कान के लंबे बालों का मजाक बनाया है।

बीते दिनों एक इंटरव्‍यू में Chittibabu ने 'शाकुंतलम' फिल्‍म के बारे में बात करते हुए कहा था कि हीरोइन के तौर पर Samantha Ruth Prabhu का करियर खत्‍म हो चुका है। उन्‍होंने कहा था, 'बतौर हीरोइन उनका करियर अब खत्‍म हो गया है। वह अब वापस स्‍टारडम नहीं पा सकतीं, इसलिए उन्‍हें जो भी प्रोजेक्‍ट्स मिल रहे हैं, उन्‍हें उसे स्‍वीकार कर लेना चाहिए।' 'मनोरमा' से बातचीत में प्रोड्यूसर ने आगे कहा था,'हर बार भावनाएं काम नहीं आती हैं। अगर फिल्‍म और रोल अच्‍छा है तभी लोग आपको देखेंगे। लेकिन वह जिस तरह से सस्‍ती लोकप्रियता के लिए बातें करती हैं, मुझे ताज्‍जुब होता है कि उन्‍होंने अपना हीरोइन का स्‍टेटस खो दिया है। इसलिए मेरी शाकुंतलम में कोई रुचि नहीं है।'

सामंथा ने इंस्‍टग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया स्‍क्रीनशॉट

अब शनिवार को सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर गूगल पर सर्च किए गए एक सवाल का जवाब शेयर किया है। एक्‍ट्रेस ने जो स्‍क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें गूगल पर सवाल सर्च किया गया है, 'लोगों के कान पर बाल कैसे उग आते हैं...' इस क्‍वेरी सर्च के साथ गूगल ने पहला जो जवाब दिखाया है, उसमें लिखा है ऐसा शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ने के कारण होता है। सामंथा ने अपने फोन के स्‍क्रीनशॉट के साथ #iykwim लिखा है, इसका अंग्रेजी में मतलब होता है, 'इफ यो नो व्‍हाट आई मीन।' यानी 'अगर आपको पता है कि मेरा मतलब क्‍या है।'

जानिए, क्‍या है टेस्‍टोस्‍टेरोन हार्मोन

सोशल मीडिया की दुनिया ने इसका सीधा मतलब चिट्टीबाबू से निकाला है। असल में प्रोड्यूसर के कान के बाल काफी लंबे हैं। सामंथा ने जो गूगल सर्च का स्‍क्रीनशॉट शेयर किया है, उसमें लिखा है, 'कुल लोगों के कान के बाल उम्र के साथ लंबे हो जाते हैं। खासकर पुरुषों में ऐसा होता है। डॉक्‍टर्स के मुताबिक, ऐसा शरीर में टेस्‍टोस्‍टेरोन की मात्रा के बढ़ने के कारण होता है।' वैसे टेस्‍टोस्‍टेरोन को सामान्‍य भाषा में सेक्स हार्मोन भी कहा जाता है। पुरुषों के शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने से सेक्‍स की इच्‍छा का तीव्र होना माना जाता है। जबकि अगर शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है तो पुरुष चिड़च‍िड़ा और गुस्‍सैल हो जाता है।

सामंथा की दो फिल्‍में लगातार हो चुकी हैं फ्लॉप

बहरहाल, वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा की हालिया रिलीज 'शाकुंतलम' बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। महाकवि कालीदास की रचना 'अभ‍िज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित इस फिल्‍म में सामंथा के अपोजिट देव मोहन हैं। एक्‍ट्रेस की पिछली फिल्‍म 'यशोदा' भी बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस बीच सामंथा ने साफ शब्‍दों में यह भी कहा है कि वह अभी तक अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म 'पुष्‍पा: द रूल' में कोई आइटम नंबर या कैम‍ियो नहीं कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.