बाली घूमने पहुंची Samantha Ruth Prabhu का बंदर से पड़ा पाला, उड़ा ले गया एक्‍ट्रेस का चश्‍मा

Updated on 26-07-2023 04:37 PM
सामंथा रुथ प्रभु इ‍न दिनों फिल्‍मों और एक्‍ट‍िंग से ब्रेक पर चल रही हैं। वह अपनी दोस्‍त अनुषा स्वामी के साथ इंडोनेशिया में छुट्ट‍ियां मना रही हैं। पिछले दिनों सामंथा की एक आश्रम से फोटो भी सामने आई थी, जहां वो ध्‍यान कर रही थीं। 'ऊ अंटावा' फेम एक्‍ट्रेस ने नया हेयरकट भी लिया है। सामंथा लगातार बाली से अपने वेकेशन की तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। लेकिन इसी बीच उन्‍होंने कुछ बड़ा ही मजेदार शेयर किया है। मायोसिटिस के कारण स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान फोकस कर रही सामंथा का सामना बाली में बंदरों की टोली से हुआ है। इनमें से एक बंदर बड़ा चालाक निकला। वह पहले तो एकट्रेस के करीब आया, उनके फोटो को बॉम्‍ब किया और फिर उनका चश्‍मा लेकर चलता बना।

बुधवार को Samantha Ruth Prabhu ने इंस्टाग्राम पर अनुषा के साथ बाली के उलुवातु की यात्रा की। दोनों ने इस रोड ट्र‍िप की कई तस्‍वीरें शेयर की हैं। सामंथा इन तस्‍वीरों में ओलिव ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके सिर पर टोपी है और आंखों पर काले रंग का चश्‍मा। अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर सामंथा ने कुछ और तस्‍वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।

बंदर निकला फोटो बॉम्‍ब फिर ले उड़ा चश्‍मा

अपनी इंस्‍टा स्‍टोरी पर एक वीडियो क्लिप में सामंथा ने चट्टान के किनारे खड़े होकर बहते पानी की झलक दी है। सामंथा ने आगे बताया कि कैसे एक बंदर उनका काला चश्मा लेकर भाग गया। उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह दोस्‍त अनुषा के साथ पोज दे रही हैं, जबकि पीछे से बंदर झांकता हुआ नजर आ रहा है। एक्‍ट्रेस ने इस होश‍ियार बंदर के चारों ओर दिल बनाया है।

सामंथा ने लिखा, 'बंदर की पसंद बड़ी अच्‍छी'

सामंथा लिखती हैं, 'आखिरी बार मैंने अपने शेड्स (चश्‍मा) को यहीं देखा था।' अगले वीडियो में वह शातिर बंदर उनके धूप वाले चशमे को पकड़े हुए दिख रहा है, जबकि एक आदमी बंदर से चश्‍मा वापस लेने की कोश‍िश कर रह है। सामंथा ने इस क्लिप पर लिखा है, 'ठीक है...उसकी पसंद वाकई बहुत अच्छी है।' इससे पहले के स्‍लाइड में सामंथा ने एक और क्‍ल‍िप शेयर किया है, जिसमें बंदरों का झुंड नजर आ रहा है।

लगातार दो फिल्‍में फ्लॉप और छह महीने का ब्रेक

Samantha Ruth Prabhu Long Break: सामंथा रुथ प्रभु की पिछली दो फिल्‍में 'यशोदा' और 'शाकुंतलम' बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। वह ऑटो इम्‍यून बीमारी Myositis से पीड़‍ित हैं। सामंथा ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि 'स‍िटाडेल' वेब सीरीज की शूटिंग खत्‍म कर वह लंबे ब्रेक पर जाएंगी। वह फिलहाल अपने शरीर और बीमारी को समय देना चाहती हैं। समझा जा रहा है कि एक्‍ट्रेस कम से कम 6 महीने ब्रेक पर रहेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.