सामंथा की 'शाकुंतलम' का पहले दिन हुआ 'यशोदा' जैसा हाल, Dasara की हालत सुस्‍त

Updated on 15-04-2023 07:49 PM
सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। महाकवि कालिदास की रचना 'अभिज्ञान शाकुंतलम' से प्रेरित इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में एवरेज रेस्‍पॉन्‍स मिला है। इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर महज 3 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। कुछ ऐसा ही हाल सामंथा की पिछली रिलीज 'यशोदा' का भी था। साल 2022 में रिलीज 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरी ओर, नानी की 'दसारा' की हालत भी अपने तीसरे हफ्ते में सुस्‍त हो गई है। रिलीज के 17वें दिन शुक्रवार को इस फिल्‍म ने महज 44 लाख रुपये का कलेक्‍शन किया है।

सामंथा रुथ प्रभु की 'शाकुंतलम' बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। महाकवि कालिदास की रचना 'अभिज्ञान शाकुंतलम' से प्रेरित इस फिल्‍म को सिनेमाघरों में एवरेज रेस्‍पॉन्‍स मिला है। इस फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर महज 3 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। कुछ ऐसा ही हाल सामंथा की पिछली रिलीज 'यशोदा' का भी था। साल 2022 में रिलीज 'यशोदा' ने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरी ओर, नानी की 'दसारा' की हालत भी अपने तीसरे हफ्ते में सुस्‍त हो गई है। रिलीज के 17वें दिन शुक्रवार को इस फिल्‍म ने महज 44 लाख रुपये का कलेक्‍शन किया है।

शाकुंतलम ने पहले दिन हिंदी में कमाए सिर्फ 40 लाख रुपये

फिल्‍मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, 'शाकुंतलम' ने ओपनिंग डे पर तेलुगू वर्जन से 2.43 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि हिंदी वर्जन से इसने महज 40 लाख रुपये कमाए हैं। इसके अलावा तमिल से 15 लाख रुपये और मलयालम से 2 लाख रुपये की कमाई हुई है। 'शाकुंतलम' की कमाई शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण बढ़ेगी। लेकिन फिल्‍म को आगे टिकने के लिए कमाई की रफ्तार बढ़ानी होगी। सामंथा की पिछली रिलीज 'यशोदा' ने भी बॉक्स ऑफिस पर इसी तरह 3.06 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। नवंबर 2022 में रिलीज उस फिल्‍म ने लाइफटाइम 20 करोड़ रुपये कमाए थे। उम्‍मीद यही थी कि इसकी तुलना में 'शाकुंतलम' बेहतर स्‍थ‍िति में रहेगी।

'दसारा' ने 17 दिनों में कमाए 77.75 करोड़ रुपये

Dasara Box Office Collection: दूसरी ओर, नानी की फिल्‍म 'दसारा' अब अपने आख‍िरी दौर में पहुंच गई है। सिनेमाघरों में 30 मार्च को 'भोला' के साथ रिलीज हुई इस तेलुगू फिल्‍म ने 17 दिनों में 77.75 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। यह नानी की पहली पैन इंडिया फिल्‍म है, लेकिन इसने बॉक्‍स ऑफिस को निराश किया है। हिंदी वर्जन में यह फिल्‍म हर दिन 4-5 लाख रुपये ही कमा पा रही है। 'दसारा' की सबसे अध‍िक कमाई तेलुगू वर्जन से हो रही है। हालांकि, अब यहां भी रफ्तार थक चुकी है। शुक्रवार को 17वें दिन 'दसारा' ने तेलुगू वर्जन से 38 लाख रुपये कमाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.