समर्थ जुरैल ने बताया विक्की जैन का डर्टी सीक्रेट, सुनकर आ सकती है आपको भी घिन

Updated on 24-01-2024 01:27 PM
'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले से पहले इस शो से शॉकिंग इविक्शन हुआ और विक्की जैन का सफर यहीं खत्म हो चुका है। इस शो से पहले ही बाहर हो चुके समर्थ जुरैल ने घर के सदस्यों को लेकर कुछ मजेदार खुलासे किए हैं। समर्थ ने बताया कि अंकिता के पास कपड़ों का जबरदस्त कलेक्शन है। उन्होंने कहा कि उनके पास इतने आउटफिट हैं जितना घर के बाकी सदस्यों को मिलाकर वहां हैं। लेकिन विक्की जैन के बारे में उन्होंने ऐसी बात बताई जिसे सुनकर आपको हैरानी भी होगी और घिन भी आ सकती है। समर्थ ने बताया कि विक्की इस घर में कई-कई दिनों तक नहाते ही नहीं हैं।

हाल ही में समर्थ इस शो से बाहर हुए हैं। शो के अंदर अभिषेक कुमार से लड़ाई को लेकर वो खूब चर्चा में रहे थे। हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके पॉडकास्ट पर समर्थ ने विक्की के बारे में कुछ अजीब बातें बताई। जब उनसे पूछा गया कि घर के अंदर कौन ऐसा कंटेस्टेंट है जो नहाता नहीं तो समर्थ ने विक्की जैन का नाम लिया।

कहा- 3 से 4 दिनों तक वह नहाए ही नहीं

उन्होंने कहा, 'वह 3-4 दिनों तक नहाता ही नहीं। एक बार तो वीकेंड के वार के बाद उसने रेकॉर्ड की बना लिया था क्योंकि 3 से 4 दिनों तक वह नहाए ही नहीं और तीन दिनों तक वह एक ही कपड़े में रहे थे।'

'शौक है, शौकीन आदमी हैं, बस नहाने का शौक नहीं है'

भारती और हर्ष ने उनसे पूछा कि क्या विक्की शो में ब्रैंडेड कपड़े पहना करते थे? समर्थ ने कहा, 'शौक है, शौकीन आदमी हैं, बस नहाने का शौक नहीं है।' समर्थ ने कहा, 'हमारे घर में जितने कपड़े हैं अंकिता जी के वहां उतने कपड़े हैं। अब उनकी भी गलती नहीं है। एक बार ईशा ने भी बोल दिया था कि ये अच्छे से साफ-सफाई नहीं रखतीं, लेकिन इतने कंटेनर कि हम सबके कपड़े उसमें आ जाएंगे। अभिषेक, ईशा, मेरे, मन्नारा सबके कपड़े।'

200 कपड़ों के बावजूद और कपड़े मंगवा रहीं अंकिता

उनकी ये बातें सुनकर हर्ष ने पूछा कि फिर जो खबरें आ रही थीं कि अंकिता 200 कपड़े लेकर शो के अंदर गई हैं, वो लगता है सच है? इसपर उन्होंने कहा- वो उतने तो लेकर गई ही थीं, बाहर से और भी मंगवा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.