संभल: जेल में बंद शख्स को मुठभेड़ में किया अरेस्ट! इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसवालों पर कोर्ट सख्त
Updated on
25-12-2025 12:55 PM
संभल: यूपी के संभल जिले में पुलिस का अनोखा खेल सामने आया है। 25 अप्रैल, 2022 को दूध विक्रेता दुर्वेश से 1 लाख रुपये की लूट हुई। पुलिस ने इस केस में फर्जी मुठभेड़ दिखाकर ओमवीर और ऋषिपाल को अरेस्ट किया। ओमवीर पहले से किसी और मामले में 11 अप्रैल से 12 मई 2022 तक बदायूं जेल में बंद था। कोर्ट ने मुठभेड़ फर्जी मानते हुए 2 इंस्पेक्टर, 4 दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है
मामल की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया 25 अप्रैल 2022 की लूट की तारीख पर ओमवीर जिला कारागार बदायूं में बंद था। इसके बावजूद उसे लूट की घटना में दर्शा कर चालान किया गया। आरोप है कि जांच के बीच षड्यंत्र रचते हुए 7 जुलाई 2022 को फर्जी मुठभेड़ दर्शाई गई और 19 बाइकों की झूठी बरामदगी दिखाकर ओमवीर को आरोपी बना दिया गया। उच्च अफसरों से शिकायतों के बाद कार्रवाई नहीं करने पर ओमवीर ने कोर्ट की शरण ली।
तत्कालीन सीओ को कोर्ट ने किया बरी
अदालत ने शपथ पत्र,रिमांड और जमानत आदेश,एफआईआर की नकल समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुए स्पष्ट किया कि पद का दुरुपयोग कर किए गए आपराधिक कृत्यों को वैधानिक संरक्षण नहीं दिया जा सकता। कोर्ट ने प्रकरण में तत्कालीन सीओ बहजोई गोपाल सिंह के विरुद्ध प्रथम दृष्टता अपराध न पाए जाने बात कही।
इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज होगा केस
अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ अवैध विवेचना,दस्तावेजों की कूटरचना और पद के दुरुपयोग जैसे संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टता बनते पाए। इन तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने थाना बहजोई के तत्कालीन इंस्पेक्टर पंकज लवानिया, तत्कालीन उपनिरीक्षक प्रबोध कुमार, तत्कालीन निरीक्षक अपराध राहुल चौहान,तत्कालीन वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेश कुमार, तत्कालीन उपनिरीक्षक नीरज कुमार मात्तोदकर, तत्कालीन उपनिरीक्षक जमील अहमद,पुलिसकर्मी वरुण, मालती चौहान,आयुष, राजपाल, दीपक कुमार और तत्कालीन मुख्य आरक्षी रूपचंद्र के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…