सान्या मल्होत्रा ने खरीदा गुड़गांव में 4 BHK घर, सिर पर कलश लिए इस अंदाज में किया गृह प्रवेश
Updated on
06-05-2023 08:26 PM
अपनी पहली फिल्म 'दंगल' से ही एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली सान्या मल्होत्रा ने छोटे से करियर में दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। अब वह अपनी अगली फिल्म 'कटहल' की रिलीज के लिए तैयार हैं। मगर इससे पहले सान्या ने अपने परिवार को एक प्यारा सा तोहफा दिया है। जी हां, सान्या मल्होत्रा ने नया घर खरीदा है। इस आलीशान घर के बारे में उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। आइए बताते हैं सब डिटेल।
Sanya Malhotra ने गुड़गांव में अपने परिवार के लिए एक 4बीएचके घर खरीदा है। हाल ही में सान्या ने इस घर के गृह प्रवेश की कुछ झलकियां अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं। इनमें वह सफेद साड़ी पहने दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'नया घर।' इसके अलावा इस इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके नए घर में पूजा की कुछ झलकियां भी नजर आई थीं।
सान्या मल्होत्रा की कटहल
गौरतलब है कि सान्या मल्होत्रा दिल्ली की ही रहने वाली हैं। यहीं से उन्होंने अपनी फिल्म 'कटहल' का प्रमोशन भी शुरू किया है। इस फिल्म को ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा बना रही हैं जो इससे पहले सान्या के साथ 'पगलैट' भी बना चुकी हैं। हाल में ही कटहल का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। ये कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है।
जवान में भी आएंगी नजर सान्या
सान्या की अन्य फिल्मों की बात करें तो आने वाले दिनों में वह विकी कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में भी अहम किरदार निभा रही हैं।