सपना चौधरी ने 'कान' में पहन ली कैसी भारी-भरकम ड्रेस, गाड़ी में बैठना भी हुआ आफत

Updated on 20-05-2023 09:47 PM
कान फेस्टिवल में सारा अली खान से लेकर ईशा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, मानुषी छिल्लर और ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स तो इंटरनेट पर छाए ही हुए हैं। हरियाणा की सिंगर व डांसर सपना चौधरी अपने स्टाइल के वजह से तारीफ बटोर रही हैं। इस साल सपना ने कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। उनकी रेड कार्पेट से ढेर सारी ग्लैमरस तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने 30 किलो की ड्रेस पहनी हुई है। डांसर ने खुद ही अपना लुक तय किया था और मेकअप के लिए अपने लोकल आर्टिस्ट को चुना।

सपना चौधरी के फैंस उनके इस कामयाबी पर काफी खुश हैं। वह पहली ऐसी क्षेत्रिय कलाकार हैं जो कान तक पहुंचीं हैं। सपना ने अपने मेकअप और स्टाइल के लिए भी लोकल आर्टिस्ट को महत्व दिया। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ड्रेस और लुक की खूब तारीफ हुई।

सपना चौधरी को उठानी पड़ी मुसीबत

हालांकि सपना चौधरी को परेशानी भी उठानी पड़ी। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सपना चौधरी के लिए चलना भी मुश्किल हो गया है। वह गाड़ी में बैठ भी नहीं पा रही। फिर दो लोग उनकी मदद करते हैं और वह गाड़ी में बैठकर रवाना होती हैं।

सपना चौधरी ने कही दिल की बात

सपना ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, कान फेस्टिवल में जाना किसी भी कलाकार के लिए जीवनभर का सपना होता है। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि अंग्रेज़ी न जानने के बाद भी मैं आज यहां हूं। मुझे इस बात पर गर्व है। सपना के पोस्ट पर हर कोई शुभकामना दे रहा है। लोग कह रहे हैं कि हरियाणा के लिए यह गर्व की बात है।

मासूम का अंदाज भी छाया

वहीं, फैशन ब्लॉगर मासूम मिनावाला की भी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनका लुक भी चर्चा में हैं। वह ब्लैक कलर की ड्रेस से लेकर ग्रीन साइड लॉन्ग कट स्कर्ट के साथ क्रॉप गोल्डन चोली में नज़र आ रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.