अयोध्या राम मंदिर नहीं, सारा अली खान पहुंची घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, लोगों ने कहा- अपने नाम से अली हटा दो

Updated on 24-01-2024 01:30 PM
जहां एक तरफ हर कोई प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहा है। वहीं, सारा अली खान, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला था। वह भोलेबाबा के दरबार पहुंची हैं। उन्होंने घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर वहां दर्शन किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद शेयर की हैं। इसमें वह नंदीजी के कानों में भी अपनी कुछ बातें कहती दिखाई दे रही हैं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को अयोध्या में हुआ था। इसमें राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे थे। हालांकि कुछ न्योता मिलने के बावजूद इसमें शामिल नहीं हुए थे। वहीं, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और सैफ अली खान जैसे कलाकारों को बुलावा नहीं भेजा गया था।

सारा अली पहुंची भोलेबाबा के द्वार

इन सबके बीच सारा अली खान भगवान शंकर के द्वार पहुंची। वहां उन्होंने मत्था टेका। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 20 किलोमीटर दूसर वेरुल गांव में स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में एक्ट्रेस पहुंची थीं। और ये पहली बार नहीं, जब वह किसी मंदिर गई हों। एक्ट्रेस अक्सर भगवान शंकर से जुड़े मंदिरों में जाती रहती हैं। इसको शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'जय भोलेनाथ।'

लोगों ने दी सारा अली को हिदायत

जहां सैफ अली खान की ट्राइसेप्स की सर्जरी हुई है। वहीं, बेटी भगवान के दरबार में मनोकामना पूर्ण करने के लिए पहुंची है। इस तस्वीर को एक यूजर ने लिखा, 'एक ही तो दिल है सारा जी, कितनी बार जीतोगे।' एक ने कहा कि सारा अली नहीं सारा सनातनी है। वहीं, एक ने कहा, 'अपने नाम से अली हटा लो।' एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो.. इन दिनों' में नजर आएंगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.