साड़ी के फाल सा.. जब रोहित की शादी में सोनाक्षी सिन्हा संग नाचे थे विराट कोहली

Updated on 23-02-2023 07:31 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली किसी शादी में पहुंचें और डांस नहीं करें, ऐसा कैसे हो सकता है। इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए। वह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ 'साड़ी के फाल सा...' गाने पर धूम मचाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो भारत के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा की शादी का है, जो 2016 में हुई थी।
वायरल वीडियो में कोहली और सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड के मशहूर गाने 'साड़ी के फॉल सा' पर डांस करते देखा जा सकता है। कोहली और सोनाक्षी को आपस में स्टेप्स मैच करते हुए देखा जा सकता है और कोहली के डांस मूव्स वाकई काबिलेतारीफ हैं। वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें कि यह गाना सोनाक्षी की ही फिल्म 'आर. राजकुमार' का था, जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर थे।

कई लोगों ने भारतीय स्टार के शानदार डांस की प्रशंसा की है। हम सभी जानते हैं कि कोहली बेहतरीन क्रिकेटर के साथ अपने मस्त मौला मिजाज के लिए भी मशहूर हैं। वह हर पल का लुत्फ उठाना जानते हैं। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी की थी। उनकी शादी में कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे।

उस समय भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास थी। बाद में वह तीनों फॉर्मेट में कप्तान बने। फिलहाल रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं और कोहली उनके अंडर में खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में लोहा ले रहे हैं। सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में होना है। यहां दोनों ही बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.