कहीं सरफराज खान भी करुण नायर की तरह टीम से बाहर न हो जाए, काला रहा है टीम इंडिया का इतिहास

Updated on 21-10-2024 01:03 PM
बात आठ साल पुरानी है, तब 2016 में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर थी। चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में करुण नायर ने भारत के लिए तिहरा शतक जड़ दिया। वह टेस्ट क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग के बाद ट्रिपल सेंचुरी मारने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे। नाबाद 303 रन की पारी खेलने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब फैंस को डर है कि कहीं सरफराज खान के साथ भी ऐसा ही सुलूक न हो जाए।

सरफराज और करुण नायर में क्या कनेक्शन है?

दरअसल, न्यूजीलैंड टीम इस वक्त भारतीय दौरे पर है। श्रृंखला के पहले मैच में सरफराज खान ने 150 रन की पारी खेलकर हर किसी को प्रभावित कर दिया, लेकिन वह बेंगलुरु में खेले गए इस मैच की शुरुआत प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। शुभमन गिल के इंजर्ड होने के बाद उन्हें टीम में मौका मिला, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से बटोरा और विपरित हालातों में शतक ठोक दिया। ट्रिपल सेंचुरी मारने वाले करुण नायर को अगले मैच में इसलिए बाहर कर दिया गया था ताकि वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को जगह दी जा सके।

चोपड़ा को विश्वास सरफराज नहीं राहुल की होगी छुट्टी

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा को पूरा विश्वास है कि सरफराज खान 26 अक्टूबर से पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बरकरार रखेंगे, भले ही शुभमन गिल की टीम में वापसी हो जाए। चोपड़ा ने कहा कि सरफराज को केएल राहुल पर तरजीह दी जाएगी, जो बेंगलुरु टेस्ट में भारत की आठ विकेट की हार के दौरान दोनों पारियों में प्रभावित करने में असफल रहे थे।

होम कंडिशन में भी रन नहीं बना पाए केएल राहुलकेएल राहुल बेंगलुरु के ही रहने वाले हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच उनके लिए घर की तरह है। इसी सतह पर उन्होंने बल्ला थामना सीखा, लेकिन दोनों ही पारियों में वह बुरी तरह फेल रहे। पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए तो दूसरी इनिंग में तब सिर्फ 12 रन पर चलते बने, जब टीम को उनकी सख्त जरूरत थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.