सरपंच पति ने कोटवार को बंधक बनाकर की मारपीट, प्रकरण दर्ज

Updated on 12-09-2023 12:47 PM
भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया इलाके में जमीन के विवाद में सरपंच पति अपने साथियों के साथ मिलकर कोटवार को अगवा कर लिया। बाद में मारपीट कर उसे छोड़ दिया। घटना रविवार रात की है। शिकायत मिलने के बाद सूखी सेवनिया पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट, अपहरण और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

तार फेंसिंग से रोकने पर हुआ विवाद

सूखी सेवनिया पुलिस के मुताबिक कोटवार रामस्वरूप अहिरवार को रविवार रात पटवारी ने जमीन से जुड़ी एक सूचना दी थी। सूचना मिलते ही रामस्वरूप बताई गई जगह पर पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने देखा कि एक जमीन पर सरपंच पति शेरू मीना तार फेंसिंग का काम करा रहा है। रामस्वरूप ने ऐसा करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

कोटवार को जबरन जीप में बिठाया, की मारपीट

सूत्रों ने बताया कि सरपंच पति सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहा था और कोटवार ऐसा करने से मना कर रहा था। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, तो शेरू के साथी तुषार, अभिषेक, लेखराज, सज्जू, दीपक व परवेज वहां पर आ गए। सभी ने मिलकर जबरन कोटवार को अपनी गाड़ी में बैठा लिया तथा विदिशा रोड पर ले जाकर मारपीट की। मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया। देर रात रामस्वरूप थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी एक शिकायत की गई है, जिसको पुलिस ने असंज्ञेय अपराध के रूप में दर्ज किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.