शाम 5 बजे वर्सोवा में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, घर पर अपनों की जुटने लगी भीड़

Updated on 09-03-2023 10:01 PM
सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका पोस्टमॉर्टम हो चुका है और अब बॉडी एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया जा रहा है। इस वक्त मुंबई में सतीश कौशिक घर पर शोक जताने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग लगातार पहुंच रहे हैं। इसी बीच सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार को लेकर अपडेट भी सामने आया है।


खबर है कि एक्टर की तबीयत उस वक्त बिगड़ी जब वह दिल्ली में फार्महाउस पर थे। सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कि वह पुष्पांजलि के फार्महाउस पर पार्टी कर रहे थे और देर रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद सतीश कौशिक ने अपने मैनेजर को बुलाया। सतीश कौशिक को फौरन गुरुग्राम के फोर्टीस हॉस्पिटल में ले जाया गया लेकिन अस्पताल के गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा- ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद आगे के एक्शन पर विचार

बता दें कि Satish Kaushik की मौत मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी थी और इस मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर ने किसी भी तरह के संदिग्ध घटना से इनकार किया है और कहा है कि उनकी मौत नैचुरल हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोर्टीस हॉस्पिटल से उनके निधन को लेकर कॉल आया। उन्होंने कहा- ऑटोप्सी रिपोर्ट के बाद आगे के एक्शन पर विचार किया जाएगा।

बॉडी एयर एम्बुलेंस से मुंबई रवाना, शाम 5 बजे अंतिम संस्‍कार

सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टन दीन दयाल हॉस्पिटल में किया गया, जिसके बाद उनकी बॉडी को एयर एम्बुलेंस से मुंबई रवाना किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज गुरुवार दोपहर 3 बजे पार्थ‍िव शरीर एयर एंबुलेंस मुंबई पहुंचेगा। इसके बाद कुछ रीति-रिवाज के बाज शाम 5 बजे वर्सोवा श्‍मशान में अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार पहुंचने लगे हैं।

प्रियंका चोपड़ा से लेकर अक्षय कुमार ने जताया दुख

सतीश कौशिक के निधन पर अनुपम खेर से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, अशोक पंडित जैसे तमाम सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके लिए दुख जताया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.