सतना पूरे देश में दिव्यांगजनों को सर्वाधिक मोटराइज्ड ट्रायसिकिल देने वाला जिला बना

Updated on 17-08-2023 07:41 PM

सतना के बीटीआई ग्राउण्ड में दिव्यांग सहायता के लिये बुधवार को विशाल शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राज्य सरकार और कोल इण्डिया लिमिटेड के सीएसआर मद से जिले के 212 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्रायसिकिल वितरित की गई। शिविर में सतना सांसद श्री गणेश सिंह मौजूद थे।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि जिले में एडिप योजना में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकिल वितरित करने का सिलसिला नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि जिले के दिव्यांगजनों को स्व-रोजगार से जोड़ने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास राज्य सरकार की ओर से लगातार किये जाते रहेंगे। सांसद श्री सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को पात्रता अनुसार नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा। इनके आयुष्मान कार्ड बनाकर दिये जायेंगे। सतना जिले में पिछले 5 वर्षों में दिव्यांगजनों को 1517 मोटराइज्ड ट्रायसिकिल, 699 हस्त-चलित ट्रायसिकिल, 903 व्हील-चेयर, 1313 श्रवण यंत्र, 1751 कृत्रिम अंग केलीपर्स, 1004 बैसाखी, 463 दृष्टिबाधित स्मार्ट केन और स्मार्ट फोन वितरित किये गये हैं। शिविर के आयोजन में कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर और नार्दन कोल फील्ड सिंगरौली की ओर से एक करोड़ रूपये की राशि की मदद भी दी गई। शिविर में सतना नगर निगम महापौर श्री योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामखेलावन कोल एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

करीमुन निशा को मिली मोटराइज्ड ट्रायसिकिल

राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएँ सभी आयु वर्ग के हितग्राहियों के जीवन को सुगम बनाने में वरदान साबित हो रही हैं। सतना जिले की जनपद पंचायत रामपुर बघेलान के सज्जनपुर की रहने वाली 45 वर्षीय दिव्यांग सुश्री करीमुन निशा नि:शुल्क मोटराइज्ड ट्रायसिकिल पाकर बेहद खुश हैं। आँगनवाड़ी कार्यकर्ता करीमुन निशा दोनों पैर से दिव्यांग होने के कारण तकलीफ में थीं। मोटराइज्ड ट्रायसिकिल मिलने से उनकी परेशानी दूर हो गई है। पूर्व में उन्हें आँगनवाड़ी केन्द्र और अन्य जगह आने-जाने में कठिनाई होती थी। तकलीफ के बावजूद भी वे स्कूटी नहीं खरीद पा रही थीं। उन्होंने राज्य सरकार की इस योजना के लिये अपनी ओर से धन्यवाद भी दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.