सतना बनेगा MP का सातवां एयरपोर्ट:फरवरी से होगा ऑपरेशनल; सीमेंट इंडस्ट्री और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

Updated on 15-01-2025 12:39 PM

मध्यप्रदेश को 1 साल के अंदर एक और एयरपोर्ट मिलेगा। 3 महीने पहले रीवा एयरपोर्ट की शुरुआत के बाद अब सतना एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है। एयरपोर्ट 30 करोड़ रुपए की लागत से बना है। एयरपोर्ट से उड़ान संचालन की शुरुआत पीएम श्री वायु सेवा से होगी।

एयरपोर्ट का उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू करेंगे। उनसे समय मांगा गया है। तारीख मिलते ही प्रदेश के सातवें एयरपोर्ट सतना से भी फ्लाइट टेक ऑफ और लैंड हो सकेगी। उम्मीद है कि फरवरी से फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर देगी। यहां से 19 सीटर कॉमर्शियल फ्लाइट उड़ान भर सकेगी।

एक साल में बनकर तैयार हुआ सतना एयरपोर्ट करीब एक साल में बनकर तैयार हुआ है। पिछले महीने डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) की टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद डीजीसीए ने लाइसेंस भी दे दिया। अब संचालन शुरू होगा।

सतना से एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। नई पहल से टूरिस्ट सतना और इसके आसपास के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए यहां सबसे पहले पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत होगी।

यहां से सप्ताह में दो दिन के लिए वायु सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं होने की वजह से बुधवार एवं रविवार को सतना की जगह रीवा-सिंगरौली से वायु सेवा संचालित की जा रही है।

सतना क्यों खास? बता दें कि करीब 3 महीने पहले रीवा एयरपोर्ट की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीवा में नवनिर्मित एयरपोर्ट का बनारस से वर्चुअली लोकार्पण किया था। प्रदेश को 46 साल बाद रीवा के रूप में छठा एयरपोर्ट मिला था। इससे पहले खजुराहो में 1978 में एयरपोर्ट की शुरुआत हुई थी। अब सतना की बारी है। इसके शुरू होने के बाद एक साल में मध्यप्रदेश को दो एयरपोर्ट मिल जाएंगे।

मैहर पहुंचने में होगी आसानी पीएम श्री पर्यटन सेवा पिछले साल शुरू की गई थी। जिससे देश के पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिल सके। सतना एयरपोर्ट से जुड़ने वाले रूट्स को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मिल सकें।

सतना एअरपोर्ट के चालू होने से आसपास के पर्यटन स्थल जैसे- खजुराहो, चित्रकूट और मैहर मंदिर तक पहुंचना आसान होगा। यह क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.