सौरभ शर्मा की काली कमाई के महाराष्ट्र से जुड़े तार… छापे में ईडी को मिली 42 लाख नकदी, 12 लाख और 9.9 किग्रा चांदी

Updated on 21-01-2025 11:59 AM
भोपाल : मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की काली कमाई के तार पुणे (महाराष्ट्र) से भी जुड़ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भोपाल और ग्वालियर के अतिरिक्त पुणे में भी आठ स्थानों पर छापेमारी की थी।सूत्रों का कहना कि सौरभ के पुणे में निवेश का पता चला था। इस कारण वहां एक जगह पर छापा मारा गया। सभी जगह मिलाकर टीम को 42 लाख रुपये की नकदी मिली है। इनमें से अघोषित 12 लाख रुपये जब्त कर लिए गए हैं। बाकी 30 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं यानी इसके उपयोग पर रोक लगा दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही इस राशि को मुक्त या जब्त करने का निर्णय लिया जाएगा।

नवोदय कैंसर अस्पताल में सौरभ की अवैध कमाई का निवेश

नवोदय कैंसर अस्पताल में सौरभ की अवैध कमाई का पैसा लगे होने के संदेह में छापा मारा था। सभी जगह से ईडी निवेश ने संबंधी दस्तावेज जब्त किए थे, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। सौरभ के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस में आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने प्रकरण कायम किया है।

इसकी जांच में ईडी को पता चला कि सौरभ ने अपने परिवार के सदस्यों और संबंधित फर्मों व कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये की अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की है।इस संदेह में जांच एजेंसी ने पहले 27 दिसंबर को भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में आठ स्थानों पर छापा मारा था। इसमें सौरभ और रिश्तेदारों के आवास व प्रतिष्ठान शामिल थे। इसके बाद अब दोबारा छापेमारी की।

मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत ईडी जांच कर रही है। सौरभ के करीबी चेतन गौर सहित कुछ लोगों से ईडी पूछताछ की जा चुकी है। अब जांच एजेंसी को सौरभ की प्रतीक्षा है। उसे गिरफ्तार कर ईडी पूछताछ करने की तैयारी में है। उससे अहम जानकारियां मिल सकती हैं।


अभी बाकी हैं और भी बड़े खुलासे

इसके अतिरिक्त सभी जगह से 9.9 किलो चांदी भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत नौ लाख 17 हजार आंकी गई है। तलाशी के दौरान डिजिटल डिवाइस और संपत्ति के दस्तावेज भी जब्त किए गए।

इनकी जांच में बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं। ईडी ने ग्वालियर में फर्म एवं सोसायटी के पूर्व उप पंजीयक व अधिवक्ता केके अरोरा और भोपाल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल के यहां भी छापा मारा था।

केके अरोरा को सौरभ के मौसेरे बहनोई विनय हसवानी का करीबी बताया जा रहा है। आशंका है कि सौरभ ने अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए इनका इस्तेमाल किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.