मुस्लिम विधवा की याचिका पर SC में आज सुनवाई

Updated on 05-09-2022 05:44 PM

मध्य प्रदेश में खरगोन जिला की एक बुजुर्ग मुस्लिम विधवा हसीना ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना तहत मिले उसके घर को ढहा दिया गया है। इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। आपको बता दें कि कुछ उपद्रवियों ने रामनवमी जुलूस पर पथराव किया था। इसके एक दिन बाद प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसमें बुजर्ग का भी घर शामिल था। अपनी याचिका में हसीना ने कहा कि उसके पास वर्तमान में आजीविका का कोई साधन नहीं है। उसके पास कोई आश्रय स्थल भी नहीं है। प्रशासन की इस कार्रवाई से वह सदमे में है।

हसीना ने अधिवक्ता आकृति चौबे के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इससे पहले जमीयत उलमा-ए-हिंद की तरफ से शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की गई थी। इसमें पथराव करने वालों के घरों पर भी बुलडोजर के इस्तेमाल से सरकारों को रोकने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि ऐसे विध्वंस से कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना एक पूरे परिवार को बेघर कर दिया जाता है। परिवार के एक सदस्य की गलती की सजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष याचिका को सोमवार के लिए सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि खरगोन जिला प्रशासन ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव के एक दिन बाद 11 अप्रैल को 16 घरों और 29 दुकानों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही यह भी कहा है, "याचिकाकर्ता एक बुजुर्ग विधवा है। उसे पीएम आवास योजना के तहत यह घर मिला था। वह तहसीलदार के कार्यालय द्वारा 7 अप्रैल, 2022 को जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में अपने स्वामित्व के कागजात दिखाने में सक्षम नहीं थी।''

याचिकाकर्ता ने लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि 7 अप्रैल को नोटिस कब जारी किया गया था। पथराव के एक दिन बाद 11 अप्रैल को हुए विध्वंस को सांप्रदायिक हिंसा से कैसे जोड़ा जा सकता है।

हसीना ने कहा कि उन्हें नोटिस का जवाब देने का मौका नहीं मिला। हसीना ने कहा, "सांप्रदायिक हिंसा और उसके बाद की झड़पों और प्रतिबंध के कारण वह नोटिस का जवाब नहीं दे पाई थी। इसके अलावा नोटिस में विध्वंस की कोई तारीख नहीं बताई गई थी।" हसीना ने कहा कि उनका हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
 16 September 2026
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने मंगलवार को बोत्सवाना को एचआईवी एड्स के इलाज के लिए उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सहयोग देने के मकसद…
 16 September 2026
नई दिल्ली: गुड़गांव में महिला बाइकर के साथ हुई घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बाइक और साइकल चलाने वाली…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सांसदों और विधायकों के दलबदल को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के प्रस्ताव पर घमासान तेज हो गया है। सिब्बल के प्रस्ताव का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में एक 50 साल की महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगने की खबर एनबीटी छपने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले अधिकतम 10…
 16 September 2026
नई दिल्ली: नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक…
 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
Advt.