सिंधिया ने हनुमान मंदिर में की पूजा, दिग्विजय ने माता मंदिर में टेका मत्था, आज भरेंगे नामांकन

Updated on 16-04-2024 12:11 PM
भोपाल। तीसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन पत्र जमा करने की शुरूआत 12 अप्रैल से हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह मंगलवार को यानी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया शिवपुरी कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन फार्म भरेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लालसिंह आर्य आदि साथ होंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में समर्थकों के भी मौजूद रहने की संभावना है। मंगलवार सुबह सिंधिया ने टेकरी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका।

जनसेवा का संकल्प

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिंधिया ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि जनसेवा का संकल्प आज हम सब ले रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए, प्रदेश के विकास के लिए और देश के विकास के लिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास पथ पर अग्रसर हो चुका है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना से विशाल काफिले के साथ शिवपुरी के लिए रवाना हो गए। जहां नामांकन पत्र दाखिले के बाद पोलो ग्राउंड पर 2.15 बजे जनसभा होगी। सिंधिया सोमवार की रात्रि गुना पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले गुरुद्वारा साहब पहुंचकर मत्था टेका। इसके बाद जैन मंदिर पहुंचे। इस दौरान जैन समाज के लोगों से मुलाकात कर रात्रि विश्राम गुना में ही किया।

दिग्विजय ने माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उधर, दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में नामांकन दाखिल करने से पहले जालपा माता के मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता के अलावा कुछ समर्थक कार्यकर्ता भी साथ थे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दिग्विजय सिंह सीधे कलेक्ट्रेट आफिस नामांकन पर्चा दाखिल करने पहुंचे हैं। ह सिर्फ चार लोगों प्रस्तावक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी व वकील के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कांग्रेसजनों से राजगढ़ में भीड़ नहीं लगाने का भी आव्हान किया है। नामांकन पत्र जमा करने के बाद वह भैंसवा माता मंदिर पहुंचेगे। वहां पर पूजन-अर्चना कर दर्शन करेंगे। राजगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.