गूगल पर होटल सर्च करने पर साइबर ठगों से हो रहा सम्पर्क, खाते हो रहे खाली
Updated on
12-01-2025 01:42 PM
भोपाल। प्रयागराज में रविवार से शुरू हो रहे महाकुंभ में शामिल होने देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर को साइबर ठग भी भुनाने में जुट गए हैं। दूसरे शहरों से आ रहे लोगों को साइबर ठग होटल बुकिंग के दौरान निशाना बना रहे हैं।भोपाल से भी बढ़े श्रद्धालु महाकुंभ जा रहे हैं। इस दौरान कई बार गूगल पर होटल सर्च करने के दौरान उनका संपर्क साइबर ठगों से हो रहा है और उनके खाते खाली हो रहे हैं। साइबर क्राइम सेल में एक सप्ताह में कई शिकायतें पहुंची हैं। हालांकि पांच लाख रुपए तक की साइबर ठगी कि शिकायतें थानों में ही दर्ज की जा रही हैं, जिसके चलते फरियादियों को संबंधित थाने भेज दिया गया।
पढ़िए केस स्टडी, पैसे जमा करने के बाद पता चला ऐसा कोई होटल हीं नहीं
केस-1: भोपाल के इंद्रपुरी निवासी सुमित मालवीय ने 4 जनवरी को प्रयागराज के होटल में बुकिंग के लिए गूगल सर्च किया था। सबसे ऊपर दिख रही वेबसाइट पर क्लिक किया, तो अंदर कई होटलों के नाम और बुकिंग के लिए ऑप्शन मिला।
2 दिन की बुकिंग के लिए उन्होंने एक होटल में दो रूम के लिए 14 हजार रुपये का पेमेंट किया था। काफी देर तक जब बुकिंग का मैसेज नहीं पहुंचा और दिए गए नंबर पर फोन किया तो नंबर बंद था। मालूम हुआ कि वहां ऐसा कोई होटल है ही नहीं।
केस-2: वन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने होटल बुकिंग के लिए ऑनलाइन सर्च किया था। वहां दिए गए नंबर पर फोन किया, तो पेमेंट के लिए कार्ड की जानकारी मांगी गई।
फोन करने वाले को ओटीपी बताने के बाद उनके बैंक खाते से 26 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। बाद में उस व्यक्ति को फोन किया तो ब्लॉक कर दिया। फिर उन्होंने पुलिस से सम्पर्क किया।
अधिकृत वेबसाइटों और एजेंसियों से ही बुकिंग करें
हमेशा सरकारी या विश्वसनीय टूरिज्म वेबसाइट्स से ही होटल बुक करें। फर्जी वेबसाइट्स पर कभी भी अपनी निजी जानकारी न दें।
सुनिश्चित करें कि वेबसाइट के यूआरएल में एक ग्रीन लॉक का निशान हो, जो वेबसाइट की सुरक्षा का संकेत है।
ऑनलाइन भुगतान करते समय विश्वसनीय और सिक्योर गेटवे का ही इस्तेमाल करें। अनजाने गेटवे से भुगतान न करें।
होटल और बुकिंग साइट की रेटिंग और उपयोगकर्ताओं की समीक्षाएं देखें। यह पता चलता है कि यह सही और विश्वसनीय है या नहीं।
किसी भी मेल या संदेश में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें, खासकर अगर यह अज्ञात स्रोत से आया हो।
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…