पेटीएम के विजय शेखर शर्मा को सेबी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, धड़ाम हुआ कंपनी का शेयर

Updated on 26-08-2024 05:04 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा को मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्मा को कंपनी के आईपीओ के बारे में तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने के आरोप में यह नोटिस थमाया गया है। शर्मा के साथ-साथ उन लोगों को भी नोटिस मिला है जो आईपीओ के समय कंपनी के बोर्ड में शामिल थे। पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का आईपीओ नवंबर 2021 में आया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जांच के लिए इनपुट दिया था।इस खबर के बाद पेटीएम का शेयर कारोबार के दौरान नौ फीसदी गिरावट के साथ 505.55 रुपये पर आ गया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 4.25% की गिरावट के साथ 530.95 रुपये पर बंद हुआ।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेबी का नोटिस इस बात पर केंद्रित है कि शर्मा को कंपनी का प्रमोटर बताया जाना चाहिए था और यह बोर्ड के सदस्यों की ड्यूटी थी कि वे शर्मा के दावों को वेरिफाई करते। सेबी ने पेटीएम के आईपीओ के तीन साल बाद उसके खिलाफ एक्शन लिया है। सेबी कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के बारे में तबसे जानता था जब कंपनी ने 2021 में डॉक्यूमेंट फाइल किए थे। प्रॉक्सी एडवाइजरी फर्म्स ने भी इस बारे में सेबी को आगाह किया था। लेकिन सेबी ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक मामले के बाद ही कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की। पेटीएम के शेयर का इश्यू प्राइस 2150 रुपये था लेकिन यह कभी भी उसके आसपास नहीं पहुंच पाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.