गंगरेल जलाशय में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, दो सैनिक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात

Updated on 04-09-2026 03:28 PM

धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए दो सैनिकों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री के साथ तैनात किया गया है। साथ ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं मैदानी अमले द्वारा जलाशय और आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी की जा रही है।

प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा की दृष्टि से गंगरेल बांध, जलाशय, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों के अत्यधिक निकट न जाएं। विशेषकर बच्चों को नदी अथवा जलाशय के आसपास अकेले न जाने दें। नदी में नहाने, तैरने अथवा तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचें। जलाशय एवं नदी में मछली पकड़ने के लिए भी न जाएं, क्योंकि जलस्तर और जलप्रवाह में अचानक परिवर्तन होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सेल्फी अथवा फोटो लेने के लिए पानी के किनारे या जोखिम वाले स्थानों तक जाना भी खतरनाक हो सकता है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार का जोखिम न लें और बांध, नदी एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नदी में नहाने, तैरने अथवा मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने तथा अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है। प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
 05 September 2026
बीजापुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र के ग्राम मेडपाल में नए मोबाइल टॉवर के शुरू होने से ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद मोबाइल नेटवर्क…
 05 September 2026
राजनांदगांव। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक उपलब्धियां सामने आई हैं। सर्वेक्षण के अनुसार जिले…
 05 September 2026
अम्बिकापुर। आर्थिक परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं से अवसर मिले तो महिलाएं अपने जीवन की दिशा स्वयं बदल सकती हैं।…
 05 September 2026
​सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन की मंशा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन नीति के अनुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता…
 05 September 2026
रायपुर। आत्म उत्क्रांति आध्यात्मिक चातुर्मास 2026 के अंतर्गत जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड में चल रहे 51 दिवसीय परमात्म भक्ति महोत्सव के क्रम में 3 सितंबर को विशेष परमात्म…
 04 September 2026
धमतरी । गंगरेल जलाशय में वर्तमान जलभराव की स्थिति को देखते हुए नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलाशय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और…
 04 September 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम आलीखूटा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने…
Advt.