'आदिपुरुष' देख भड़के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी- हनुमान जी ऐसा बोलेंगे? ये शर्मनाक है

Updated on 19-06-2023 08:59 PM
ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के वक्त से ही विवादों में छाई हुई है। फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म को नेपाल में बैन किया जा चुका है और वहीं देश के कई राज्यों में भी इसे बैन किए जाने की मांग की जा रही है। हाल ही 'आदिपुरुष' देखने के बाद अरुण गोविल का गुस्सा फूटा, और अब सुनील लहरी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने 'आदिपुरुष' देखने के बाद घोर निराशा जताई, और इसे शर्मनाक बताया।


मालूम हो कि Arun Govil ने रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था, जबकि Sunil Lahri, लक्ष्मण बने थे। इन किरदारों ने अरुण गोविल और सुनील लहरी को घर-घर मशहूर कर दिया था। वहीं 'आदिपुरुष' में राम का किरदार Prabhas ने निभाया है, जबकि Kriti Sanon, मां जानकी बनी हैं। यह फिल्म 16 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

सुनील लहरी ने 'आदिपुरुष' के भाषा को बताया 'शर्मनाक'

Adipurush पर छाए विवाद के बीच सुनील लहरी ने हाल ही यह फिल्म देखी और अपना रिएक्शन शेयर किया। सुनील लहरी ने कहा कि किसी को भी क्रिएटिविटी के नाम पर संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का हक नहीं है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आदिपुरुष' के कुछ डायलॉग्स का कोलाज शेयर किया। साथ में लिखा, 'कहते हैं फिल्म 'आदिपुरुष' रामायण को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अगर यह सच है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग बहुत शर्मनाक है।'

सुनील लहरी ने गिनाईं 'आदिपुरुष' की कमियां

यही नहीं, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं, 'फिल्म 'आदिपुरुष' देखने का मौका मिला। बहुत उम्मीद थी। कुछ अलग और बहुत हटके रामायण का वर्जन देखने को मिले। लेकिन घोर निराशा हुई। कुछ हटके और अलग करने के नाम पर अपनी संस्कृति से खिलवाड़ नहीं किया जाता। वो भी अपने ही लोगों द्वारा। कैरेक्टर्स डिफाइन नहीं किए गए। सीन एक्जीक्यूशन के साथ दर्शक इमोशनली नहीं जुड़ते।'

'देशवासियों संग खेल, मेकर्स को सॉरी बोलना चाहिए'

सुनील लहरी आगे कह रहे है, 'डायलॉग्स भी बहुत बेकार हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि हनुमान जी इस तरह के डायलॉग बोलेंगे? तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का...या मेघनाद बोलेगा कि अबे चल निकल ले। क्या रावण पुष्पक विमान के बदले एक चमगादड़ पर बैठकर आएगा? मुझे माफ करना। पर मैंने कभी इस कद के फिल्ममेकर से इस तरह की चीजों की उम्मीद नहीं की। हमारी संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। यह देशवासियों के, ऑडियंस के इमोशंस के साथ खेल है। आपको इसके लिए सॉरी फील करना चाहिए।'

अरुण गोविल ने 'आदिपुरुष' पर कही थी यह बात

वहीं अरुण गोविल ने भी हाल ही खूब गुस्सा निकाला था और कहा था कि 'रामायण' लोगों के लिए एक आस्था है और उसके साथ किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 'आदिपुरुष' में जिस तरह से किरदारों को पेश किया गया, उस पर एक्टर ने नाराजगी जताई। 'एबीपी न्यूज' से बातचीत में उन्होंने कहा था कि राम, सीता और हनुमान आदि और अनंत हैं...और उन्हें पौराणिकता या आधुनिकता के सांचे में ढालना या बांटना बिल्कुल गलत है। अरुण गोविल ने यह भी कहा था कि उन्होंने 'आदिपुरुष' का टीजर देखने के बाद मेकर्स को कुछ सुझाव दिए थे। लेकिन लगता है कि उन्हें भगवान राम और सीता में आस्था नहीं है, तभी ऐसी फिल्म बना दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.