चिपके बालों में शहनाज गिल को देख लोगों ने बिचकाया मुंह, कहा- दीपिका के ऑस्कर लुक का कॉपी

Updated on 25-03-2023 08:53 PM
'पंजाब की कटरीना कैफ' के नाम से बिग बॉस सीजन 13 में खुद को मशहूर कर चुकीं एक्ट्रेस शहनाज गिल को आज बच्चा-बच्चा जानता है। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग तो है ही। वह जहां भी जाती हैं पूरी लाइमलाइट लूट लेती हैं। अब ऐसे ही एक इवेंट में वो 24 मार्च की बीती रात को पहुंची और वहां भी स्पॉट होते ही पूरी महफिल लूट ली। हालांकि कुछ ने उन्हें नापसंद भी किया क्योंकि उनका वो लुक कइयों को दीपिका का कॉपी लग रहा था और कुछ को वो इस मेकअप में जच नहीं रही थीं।

शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से पहले पंजाबी इंडस्ट्री में ज्यादा जानती थी लेकिन जब वो इस शो का हिस्सा बनीं और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका रियल बॉन्ड देश की जनता को भाने लगा तो वह सबके दिलों पर राज करने लगीं। उनकी वो खट्टी-मीठी बातें, अदब से पेश आना, वाकई फैन्स को खूब पसंद आता है। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहता है। पपाराजी भी उन्हें दिखते ही घेर लेते हैं। ऐसे ही एक इवेंट के दौरान हुआ। जब उन्होंने रेड कार्पेट पर शिरकत की तो वह सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन गईं।

शहनाज गिल के लुक पर रिएक्शन

शहनाज गिल के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर छाने लगे तो लोगों के रिएक्शन भी आने लगे। ब्लैक अटायर में देख शहनाज को एक यूजर ने लिखा- राइजिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड। एक ने कहा- ब्यूटी इन ब्लैक। वहीं एक यूजर ने कहा- मुझे ये कभी कभी बहुत मासूम लगती है लेकिन कभी कभी बहुत चालाक। एक ने कहा- यह थोड़ा-सा दीपिका पादुकोण के ऑस्कर लुक की कॉपी है। शहनाज को इसे कुछ समय बाद पहनना चाहिए था।

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि शहनाज गिल अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसा का भाई किसी की जान' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। ये उनकी डेब्यू मूवी है जो कि ईद के मौके पर सेनिमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को आएगी। इसमें इनके अलावा सलमाम खान, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और जस्सी गिल अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.