पुराने शहर में गंदगी देख खुद को रोक नहीं पाए सदस्य, फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड भी कर दिए

Updated on 21-08-2023 12:14 PM

भाेपाल। दिल्ली से आई स्वच्छता सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम के सदस्य शहर की खाक छान रहे हैं। ये 46 बिंदुओं पर शहर को परखने में जुटे हैं। इसी के तहत ये रविवार को पुराने भोपाल में थे, जहां इन्हें सड़कों पर गंदगी दिखी। वह भी ऐसी कि आसपास सुअर घूम रहे थे, मच्छर व मक्खियों की भरमार थी। नजदीक पहुंचे तो नाक पर कपड़ा रखना पड़ा। देखने योग्य दृश्य नहीं था। यह सबकुछ देख कर टीम के कुछ सदस्य खुद को फोटो खींचने से रोक नहीं सके। यही नहीं, कुछ सदस्यों ने तो ये फोटो केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण पोर्टल पर अपलोड भी कर दिए। अब यही फोटो रैेंकिंग के समय भोपाल के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं। इधर गंदगी मिलने और एक के बाद एक फोटो पोर्टल पर अपलोड होने की खबर निगम के अधिकारियों को मिल रही है, जिसके बाद अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने में लगे हैं। टीम के सदस्य आगे भी कुछ दिन भोपाल में रहेंगे। ये बीते तीन दिन में 80 से अधिक स्थानों की 400 से ज्यादा फोटो पोर्टल पर अपलोड कर चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली से आई सर्वे टीमों ने सर्वे की शुरुआत सुलभ काम्प्लेक्स और कालोनियों में साफ-सफाई के साथ ही डोर-टूृ-डोर कचरा कलेक्शन की सच्चाई परखने से की थी। लेकिन लगातार गंदगी से बजबजाती नाले-नालियों के साथ ही सड़कों के किनारे पसरी गंदगी, गड्ढों से पटी सड़कों, टूटे फुटपाथों की फोटो पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वच्छता टीमें जिम्मेदारों के सामने ही गंदगी की फोटो खींचने के बाद पोर्टल पर अपलोड कर रही हैं। शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) प्रभारी आरके सक्सेना के सामने गंदगी का फोटो खींचकर पोर्टल पर अपलोड किया। यही नहीं टीम मेंबर्स ने उन्हें इशारा कर गंदगी भी दिखाई।

आयुक्त ने केंद्रीय टीम की निगरानी में लगाए तीन हजार कर्मचारी

राजधानी में दिल्ली से आई स्वच्छता सर्वे टीमें घूम-घूम कर साफ-सफाई का जायजा ले रही हैं। टीमों की निगरानी करने को नगर निगम ने तीन हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इन्हें बाकायदा वायरलेस सेट भी दिए गए हैं। जिनकी मदद से नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए इन्हें निर्देशित करने के साथ ही पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। लेकिन ये सारी कोशिश नाकाम साबित हो रही हैं।

सिटीजन फीडबैक में मिल रहा सकारात्मक जबाव

इधर महापौर मालती राय द्वारा शहरवासियों को जागरुक करने के बाद सिटीजन फीडबैक की कोशिश रंग ला रही है। अब तक टीमों ने जहां-जहां भी सर्वे किया और लोगों से बात की, उन्हें पाजीटिव फीडबैक ही मिला। लेकिन, टीम ने जमीनी सच्चाई न सिर्फ देखी बल्कि, फोटो खींच कर भोपाल की रैंकिंग तय करने दिल्ली भी भेज दी। इसके साथ ही रविवार को टीमों ने जोन 1, 2, 5 और 20 में 20 से ज्यादा लोकेशन्स पर विजिट की। इस दौरान टीम ने बैरागढ़ स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन का जायजा लिया। यहां उन्होंने कचरा आने और जाने की प्रक्रिया को देखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.