सुशासन तिहार में स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण

Updated on 14-05-2026 04:25 PM
रायपुर। सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम मानपुरपहाड़ी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीण महिला समूहों के लिए आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में विभिन्न स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार गतिविधियों से जोड़ते हुए बैंक ऋण उपलब्ध कराया गया, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला।

ग्राम सिंगारपुर के जय मां बमलेश्वरी समूह को ईंट निर्माण एवं किराना दुकान संचालन के लिए 03 लाख रुपये का बैंक ऋण स्वीकृत किया गया। समूह की महिलाओं ने बताया कि इस सहायता से वे गांव में ही रोजगार शुरू कर सकेंगी तथा परिवार की आय बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।
इसी प्रकार पंचायत सिंगारपुर अंतर्गत ग्राम तुमड़ादाह के बैगा जनजाति महिला स्व-सहायता समूह जय मां नर्मदा समूह को भी 03 लाख रुपये का बैंक ऋण प्रदान किया गया। समूह द्वारा सेंटरिंग प्लेट संचालन एवं छिन झाड़ू निर्माण का कार्य किया जाएगा। समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले संसाधनों की कमी के कारण व्यवसाय शुरू करना कठिन था, लेकिन अब शासन की सहायता से वे स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।

महिलाओं ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिहान योजना के माध्यम से महिला समूहों को रोजगारोन्मुख गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.